फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Mission Shakti: Women and female students informed about their rights to safety through community gatherings.

मिशन शक्ति : चौपाल लगाकर महिलाओं छात्राओं को बताए सुरक्षा के अधिकार

Mon, 10 Aug 2026 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Mission Shakti: Women and female students informed about their rights to safety through community gatherings.
बलिया। उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत बलिया पुलिस ने महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर जिलेभर में विशेष जागरूकता अभियान चलाया।
विज्ञापन

सभी थाना क्षेत्रों में ग्राम, कस्बा, मोहल्लों, शिक्षण संस्थानों और मंदिरों में भ्रमण कर चौपाल लगाई गई। पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा के उपाय, गुड टच-बैड टच की पहचान तथा महिला संबंधी अपराधों से बचाव के बारे में जागरूक किया। बताया गया कि बस, रास्ते या सार्वजनिक स्थानों पर मनचलों अथवा शोहदों द्वारा छेड़खानी किए जाने पर डरने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

ऐसी स्थिति में तत्काल 1090 वीमेन पावर लाइन पर शिकायत करें अथवा नजदीकी थाने में पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराएं।
अभियान के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम का सावधानीपूर्वक इस्तेमाल करने की सलाह दी गई।
महिलाओं को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए खुद नियमों का पालन करने और परिवार व आसपास के लोगों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। मुख्य हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed