फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Mission 2024 Who will face of Prime Minister post from India shivpal Yadav gave this answer

Mission 2024: 'इंडिया' की ओर से कौन होगा प्रधानमंत्री पद का चेहरा? शिवपाल यादव ने दिया ये जवाब

Wed, 02 Aug 2023 07:09 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 02 Aug 2023 07:09 PM IST
सार

Mission 2024: सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव बुधवार को बलिया पहुंचे। फेफना स्थित एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि 2024 में इंडिया गठबंधन से चुनाव मजबूती से लड़ेंगे। पूर्वांचल से लड़ाई का आगाज हो गया है। 

विज्ञापन
Mission 2024 Who will face of Prime Minister post from India shivpal Yadav gave this answer
बलिया में शिवपाल यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों के लिए पूर्वांचल के दौरे पर निकले सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव बुधवार को बलिया पहुंचे। फेफना स्थित एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के पास प्रधानमंत्री पद के चेहरा कौन के सवाल पर कहा कि गठबंधन के सभी दलों के पास एक से बढ़ एक नेता हैं।

विज्ञापन


कहा कि भाजपा के पास एक के सिवाय कोई नहीं है। पीएम का चेहरा गठबंधन तय करेगा। इसके बाद उन्होंने सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर पर हमला बोला। कहा कि ओपी राजभर बहुत हल्के व्यक्ति हैं। संवैधानिक पद पर होकर भी वह कभी सीएम तो कभी पीएम तक को अनाप-शनाप बोलते हैं। उन्हें कोई गंभीरता से नहीं लेता।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: पूर्व विधायक विजय मिश्र को तगड़ा झटका, असलहा मामले में अपील खारिज, सजा बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन

मायावती भाजपा के साथ

अब्बास अंसारी अभी सुभासपा के विधायक हैं। अब्बास को सपा में शामिल करने के सवाल पर कहा कि पार्टी की नीतियों पर चलने वाले सभी लोगों के लिए दरवाजा खुला है। पार्टी में किसको लेना है या नहीं लेना इसका फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव करेंगे। एक सवाल पर कहा कि पसमांदा सहित सभी मुसलमान व अन्य वर्गों का सपा का साथ है। मायावती भाजपा के साथ हैं। यह पूरा देश जानता है।

भाजपा वाले सिर्फ झूठा नारा देते हैं

शिवपाल यादव ने कहा कि जनपद में बिजली की हालत बेहद खराब है। अस्पतालों में दवा व इलाज के अभाव में लोगों की असमय मौत हो रही है। शहर में गंदगी की भरमार है। जनता महंगाई से परेशान है। भाजपा वाले सिर्फ झूठा नारा देते हैं। राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि भाजपा के नेता नौ वर्ष में एक काम बेहतर बता दें। नेताजी व अखिलेश यादव के कार्यकाल में इतने काम हैं कि गिनती तक भूल जाएंगे।
जनता की चूक के कारण आज तमाम समस्याएं खड़ी हो रही हैं। सरकार इतनी सहमी है कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने पर फर्जी मुकदमों में फंसा रही है। आज तमाम सरकारी संस्थान अपने चहेते उद्योगपतियों को बेच रहे हैं। इसका खामियाजा किसान युवा, व्यापारी व आम जनमानस भुगत रहा है। शोषण की लड़ाई सपा के कार्यकर्ता लड़ेंगे। 

जयंत व पल्लवी के खिलाफ भाजपा वाले कर रहे झूठा प्रचार

शिवपाल यादव ने कहा कि 2024 में इंडिया गठबंधन से चुनाव मजबूती से लड़ेंगे। पूर्वांचल से लड़ाई का आगाज हो गया है। सभी जिलों में ठहर कर संगठन को मजबूती देना का काम कर रहे हैं। कम से कम 50 सीटें जीतेंगे। बसपा से मिलकर चुनाव लड़ने के बावजूद फायदा नहीं होने के सवाल पर कहा कि थोड़ी चूक हुई थी, लेकिन संगठन को मजबूती मिली। जयंत चौधरी या पल्लवी पटेल के खिलाफ भाजपा वाले झूठा प्रचार कर रहे हैं। 

ज्ञानवापी पर सीएम योगी के बयान का कोई मतलब नहीं

सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने एक सवाल के जवाब में कहा कि ज्ञानवापी कोर्ट का मामला है। उसमें सरकार व कोई पार्टी कुछ नहीं कर सकती। योगी आदित्यनाथ का बयान का कोई मतलब नहीं। यह बयान कोर्ट की अवमानना है। कोर्ट का जो आदेश आएगा उसको सभी मानेंगे। भाजपा संविधान, कोर्ट को नहीं मानती है। वह सिर्फ मनमानी थोपकर समाज को बांटना चाहती है। दंगा के सवाल पर कहा कि भाजपा से और क्या उम्मीद कर सकते हैं।

मणिपुर और हरियाणा ही नहीं देश जल रहा है

शिवपाल यादव  रसड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर स्थित रामधनी कुंवर इंटर कॉलेज के परिसर में बुधवार को विद्यालय के संस्थापक पूर्व प्रधान रामचन्द्र चौबे की चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। कहा कि भाजपा सरकार तुष्टिकरण एवं लोगों को बांटने का काम करती है। झूठ बोल कर देश एवं प्रदेश को बरबाद कर रही है। इस सरकार में महंगाई बेरोजगारी अपने चरम पर है। बेइमानी, भ्रष्टाचार बढ़ गया है। अधिकारी निरंकुश एवं बेकाबू हो गए हैं। अपराध, दुराचार लगातार बढ़ रहा है। कहा कि आज मणिपुर हरियाणा ही नहीं देश जल रहा है, लेकिन भाजपा सरकार संवेदनहीन एवं मौन है। भाजपा का एकल काम है तुष्टिकरण और दंगा कराना। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed