फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Missiles are attracting people

Ballia News: मिसाइल लोगों को कर रही आकर्षित

Thu, 25 Sep 2025 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Missiles are attracting people
रसड़ा कस्बा में मिशाइल के आकृति से सजाया गया मां दुर्गा का पंडाल।संवाद
रसड़ा। नगर सहित ग्रामीण अंचलों में इस बार लगभग 60 से अधिक दुर्गा समितियों द्वारा प्रतिमा स्थापित की जा रही है। नवरात्र के प्रथम दिन सोमवार से कई समितियों ने मां दुर्गा का पट खोलकर पूजन-अर्चन शुरू कर दिया। मां के जयकारों से पूरा नगर ही भक्तिमय हो गया है। क्षेत्र के कोटवारी मोड़ गुदरी बाजार, अंजनी का चबूतरा, पुरानी संघत आदि समितियों में नवरात्र के प्रथम दिन से ही पूजा प्रारंभ हो गई, जबकि शेष में सप्तमी के दिन से पूजनोत्सव होगा। पुरानी गुदरी बाजार दुर्गा पूजा समिति रसड़ा द्वारा इस बार भी अनोखी दुर्गा प्रतिमा का निर्माण कराया गया है। गुदरी बाजार में बनी मां की प्रतिमा के समक्ष पश्चिम बंगाल के कलाकार द्वारा 15 मिसाइलें बनाई गई हैं। जो संदेश दे रही हैं कि विश्व में युद्ध नहीं, शांति से मानव कल्याण संभव हो सकेगा। 60 वर्ष पुरानी इस कमेटी द्वारा प्रतिवर्ष नए-नए अंदाज में पंडाल का निर्माण कराया जाता है। पश्चिम बंगाल के मूर्ति कलाकार शंभु पाल की देख-रेख में विश्व बंधुत्व का संदेश देने वाली यह प्रतिमा बनी है। समिति के अध्यक्ष संजय गुप्ता, सुधीर अग्रवाल, राहुल वर्णवाल, जितेंद्र, सोनू आदि के नेतृत्व में यहां नवरात्र के प्रथम दिन से ही पूजा आरंभ हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed