फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Miscreants beat up shopkeeper for not giving borrowed cigarette

Ballia News: उधार सिगरेट नहीं देने पर बदमाशों ने दुकानदार को पीटा

Sun, 05 Nov 2023 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Miscreants beat up shopkeeper for not giving borrowed cigarette
फेफना थाना के खोरीपाकर प्राइवेट वाहन स्टैंड पर शनिवार की देर रात बदमाशों ने दुकानदार की पिटाई कर लहूलुहान कर दिया। इसकी खबर लगते ही भारी संख्या में चालक व ग्रामीण जुट गए। बदमाश भाग खड़े हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर दुकानदार की पिटाई करने वाले बदमाशों की शिनाख्त में जुट गई है।
विज्ञापन

खोरीपाकर प्राइवेट स्टैंड पर इन दिनों अराजकतत्वों का जमावड़ा हो गया है। माल्देपुर निवासी छोटू यादव जनरल स्टोर की दुकान किया है। देर शाम कुछ युवक उसके दुकान पर पहुंच उधार सिगरेट मांगे, नहीं देने पर उक्त युवक गाली देते हुए चले गए। करीब आधे घंटे बाद पांच-छह की संख्या में पहुंचे कुछ युवकों ने छोटू को दुकान के बाहर खींचकर पिटाई करने लगे। आसपास के लोग कुछ समझ पाते तबतक बुरी तरह घायल कर दिया। ग्रामीणों व चालकों को आता देख सभी युवक भाग खड़े हुए। थाना प्रभारी रोहन राकेश ने बताया कि अभी घायल द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई है, आरोपियों की शिनाख्त हो रही है। शिकायत मिलते ही गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed