फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Minus crowd after firing

फायरिंग के बाद हटी भीड़

Fri, 15 Jan 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया।
अमर उजाला ब्यूरो बलिया। Updated Fri, 15 Jan 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Minus crowd after firing
 कोतवाली क्षेत्र के मनियर-मैरीटार मार्ग स्थित मजोशनाथ मंदिर के पास गुरुवार की शाम हुए ट्रक हादसे में बालक की मौत के बाद उसका शव कब्जे में लेने में पुलिस को पसीने छूट गए।
विज्ञापन


 देर रात ग्रामीणों को सड़क से हटाने के लिए पुलिस ने लाठियां भांजी तो भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। जिससे पुलिस को पीछे हटना पड़ा बाद में हवाई फायरिंग कर पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण किया।
विज्ञापन


इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस मामले में शुक्रवार को बांसडीह कोतवाली में डेढ़ सौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। गांव में पुलिस की दबिश से हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, ट्रक चालक ने भी कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है।  इस घटना से गुस्साए लोगों ने शुक्रवार की सुबह भी हंगामा किया और कई गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले। चालक संतोष यादव निवासी खनवर(नगरा) ने ग्रामीणों के खिलाफ तहरीर दी है।
बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के श्रीरामपट्टी निवासी भोला राजभर का पुत्र विक्की राजभर (10) गुरुवार की शाम ट्यूशन पढ़कर पैदल अपने घर जा रहा था। मजोशनाथ मंदिर के पास ट्रक की टक्कर से उसकी मौत हो गई।

दुर्घटना के बाद भाग रहे ट्रक चालक को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ा और उसे जमकर पीटा। इसके बाद  शव को सड़क पर रख जाम लगा दिया। सीओ लच्छीराम यादव, कोतवाल वशिष्ठ नारायण दूबे ने लोगों को समझाने का काफी प्रयास किया, पर लोग मानने को राजी नहीं हुए।

रात सवा दस बजे के करीब पहुंचे एसपी अनीस अहमद अंसारी और एएसपी केसी गोस्वामी के समझाने पर भी जाम न हटाने पर पुलिस ने लाठियां भांजी जिस पर भीड़ ने पुलिस दल पर पथराव शुरू कर दिया। बाद में हवाई फायरिंग कर पुलिस ने भीड़ को तितर बितर किया और शव को कब्जे में लिया।


एसपी के निर्देश पर 150 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।  इस घटना से गुस्साए लोग ों ने शुक्रवार की सुबह भी हंगामा किया और दो वाहनों को रोकने की कोशिश में उनके शीशे तोड़ डाले और काफी देर तक सड़क पर हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed