फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   minor girl found unconscious in field in ballia police start investigation doubt of rape

Ballia: खेत में खून से लथपथ बेहोश मिली किशोरी, रात में मेला देखने गई थी, दुष्कर्म की आशंका

Sat, 15 Oct 2022 09:51 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 15 Oct 2022 09:51 PM IST
सार

बलिया जिले के नगरा थानाक्षेत्र में शनिवार सुबह एक किशोरी सड़क किनारे खेत में बेहोश मिली। उसका शरीर खून से लथपथ था। किशोरी शुक्रवार रात से लापता था। 

विज्ञापन
minor girl found unconscious in field in ballia police start investigation doubt of rape
किशोरी के परिजनों का बयान दर्ज करते बलिया एसपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले के नगरा  थानाक्षेत्र के एक गांव की किशोरी सिकरहटा गांव के पास सड़क किनारे शनिवार की सुबह बेहोश मिली। उसका शरीर खून से लथपथ था। उसके साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की कोशिश की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने किशोरी को अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर भी घटनास्थल पर पहुंचे। फिर किशोरी के घर जाकर जानकारी ली।

विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को हिरासत में लिया है।  किशोरी शुक्रवार को गांव में मेला देखने गई थी। वहां से वह देर रात तक घर नहीं लौटी। तब रात को ही उसके परिजन और गांव वाले सोशल मीडिया पर उसके गुम होने की जानकारी साझा करने लगे।  शनिवार की सुबह खून से लथपथ किशोरी बेहोशी की हालत में सिकरहटा गांव के पास सड़क किनारे मिली।
विज्ञापन


उसके हाथ पर धारदार हथियार से चोट का निशान है। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। किशोरी के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। एसपी राजकरन नय्यर ने बताया कि दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

भदोही: झाड़ी में अचेत मिली प्रयागराज की किशोरी

minor girl found unconscious in field in ballia police start investigation doubt of rape
बलियाः सड़क किनारे इसी खेत में बेहोश मिली थी किशोरी - फोटो : अमर उजाला

भदोही जिले के छनौरा स्थित हनुमान मंदिर के समीप शनिवार को सुबह 11 बजे झाड़ी में एक किशोरी अचेत हाल में मिली। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने उसे सीएचसी सुरियावां में भर्ती कराया। जहां होश आने पर उसकी पहचान प्रयागराज निवासी के रूप में बताई। पुलिस ने परिवार वालों को सूचना दे दी।

छनौरा निवासी सुरेश बिंद ने बताया कि शनिवार को सुबह 11 बजे उसकी नातिन मंदिर के समीप से गुजर रही थी कि उसी दौरान झाड़ी के बीच एक किशोरी अचेत हाल में दिखी। जिसे देखकर वह डर गई। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंच गए। पुलिस की मौजूदगी में एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरियावां में भर्ती कराया गया।

हालत सामान्य होने पर उसने अपना नाम-पते की जानकारी देते हुए पुलिस को बताया कि उसकी सगाई अर्जुनपुर निवासी एक युवक से हुई थी। सगाई के कुछ दिन बाद परिवार वालों ने किन्हीं कारणों से शादी के लिए मना कर दिया, लेकिन युवक से उसकी बात होती रहती थी।

शनिवार को सुबह फोन पर उसने उसे चनईपुर में बुलाया। वहां आने पर किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और युवक ने उसके पैर को बांधकर उसे झाड़ी में फेंक दिया। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार राय ने बताया कि किशोरी के बयान की जांच की जा रही है। सरायममरेज थाना और परिवार वालों को जानकारी दी गई है। अर्जुनपुर के युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed