फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Minor found unconscious in neighbor's house, accused of rape

Ballia News: पड़ोसी के घर में बेहोश मिली नाबालिग, दुष्कर्म का आरोप

Tue, 04 Feb 2025 10:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Minor found unconscious in neighbor's house, accused of rape
पंदह। खेजुरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग पड़ोस के मकान से बेहोशी की हालत में मिली। लड़की का इलाज वाराणसी के एक अस्पताल में चल रहा है। परिजनों ने उसके साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। घटना 31 जनवरी की है। पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से कतरा रही है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहाई लगाई है।
विज्ञापन


पिता ने बताया कि 31 जनवरी की सुबह 4 बजे के आसपास उनकी नाबालिग पुत्री घर से गायब हो गई। परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की लेकिन पता नहीं चला। इसी बीच किसी ने लड़की के पड़ोस स्थित एक मकान में होने की सूचना दी। इसके आधार पर पीड़ित ने सूचना थाने पर दी। पुलिस पहुंची तो पड़ोस के मकान के छज्जे पर बेहोशी की हालत में लड़की मिली। पुलिस उसे अस्पताल ले गई। वहां से जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। दो दिन इलाज के बाद भी हालत में सुधार नहीं हुआ तो चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। सोमवार की शाम को नाबालिग को होश आया। परिजनों का कहना है कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म की बात सामने आ रही है। उनका कहना है होश में आने के बाद लड़की ने आपबीती सुनाई है। लड़की की स्थिति ठीक नहीं है। घटना के बाद से वह सदमे में है। इस संबंध ने एसएचओ खेजुरी अनिता सिंह का कहना है कि पीड़ित पक्ष की ओर से लिखित सूचना मिली है। जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed