{"_id":"630904854cf3a25cdb024e1b","slug":"ministers-listened-to-public-problems-verified-the-plans-ballia-news-vns67105734","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्रियों ने सुनीं जनसमस्याएं, योजनाओं का किया सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्रियों ने सुनीं जनसमस्याएं, योजनाओं का किया सत्यापन
विज्ञापन
गुरगुजपुर में आयोजित जनचौपाल को संबोधित करते कारागार मंत्री सुरेश राही साथ में राज्यमंत्री दया?
- फोटो : BALLIA
बलिया/चिलकहर। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर मिश्र दयालु और राज्यमंत्री सुरेश राही ने शुक्रवार को शहर के काजीपुरा में जनसमस्याएं सुनीं। चिलकहर ब्लॉक के गुरगुजपुर में जनचौपाल में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का सत्यापन किया।
बछईपुर वृहद गौशाला का निरीक्षण किया और व्यवस्था में सुधार लाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। काजीपुरा में मंत्री दयाशंकर मिश्र के सामने जलभराव की समस्या प्रमुख रूप से आई। इस पर अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया। इसके बाद दोनों मंत्री गुरगुजपुर पहुंचे और वहां जनचौपाल में सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से बातचीत कर जमीनी सच्चाई जानी। दोनों मंत्रियों ने औंदी गांव में पाइप पेयजल परियोजना उद्घाटन और पौधारोपण किया। नलकूप विभाग और बिजली विभाग के एक्सईएन, एसडीओ और जेई को अनुपस्थित होने पर मंत्री सुरेश राही ने तुरंत सस्पेंड करने का आदेश दिया। गुरगुजपुर में जनचौपाल में योजनाओं की समीक्षा की। मंत्री सुरेश राही विकासखंड में योजनाओं की स्थिति पर सही जवाब नहीं दिए जाने पर खंड विकास अधिकारी अतुल कुमार पर नाराज हो गए। प्रधान दिनेश को भी चेताया। 1200 आबादी वाले गांव में महज 15 हैंडपंप होने पर सवाल किया। चौपाल के दौरान आवास के लिए पूरे पैसे नहीं मिलने के आरोप लगे। सामुदायिक शौचालय में लाइट नहीं होने की शिकायत हुई। मंत्रियों ने कहा कि गुरगुजपुर गांव में 29 और 30 को विशेष कैंप लगाकर लोगों की समस्याओं का निदान करें। अन्नप्रासन और गोद भराई भी की। पांच लोगों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन वितरित किया।
गोआश्रय स्थल पर दुर्व्यवस्था पर नाराजगी
चिलकहर। बृहद गौआश्रय केंद्र बछईपुर के निरीक्षण को पहुंचे मंत्री सुरेश राही व दयाशंकर मिश्र ने गोआश्रय केंद्र पर पहुंचते ही दुर्व्यवस्थाओं का अंबार देखकर नाराजगही जताई। सीडीओ और पशु चिकित्साधिकारी को फटकार लगाई। जांच के निर्देश दिए। पशुओं के पीने वाले पानी में गंदगी थी। भूसे के अलावा कहीं भी चोकर व अन्य खाद्य सामग्री नहीं दिखी। पशुओं की दवा के नाम पर मात्र खानापूर्ति की गई थी। चिकित्साधिकारी संजय सिंह को कड़ी फटकार लगाई। कुपोषण के शिकार पशुओं को देख और बीते दिनो हुई दर्जनों पशुओं की मौत के बारे में पूछा। कहा कि इसकी जांच कराई जाएगी। परिसर में घास लगाने व पौधे लगाने के निर्देश दिए। गोबर एकत्र करने के लिए गड्ढा तो था लेकिन उसमें गोबर नहीं था। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी से कंपोस्ट खाद बनाने के बाबत जानकारी ली। निर्देश दिया कि यहां से निकलने वाले गोबर से खाद बनाई जाए। सीडीओ प्रवीण वर्मा व अन्य अधिकारी थे।