बलिया में मंत्री संजय निषाद: बोले- सुप्रीम कोर्ट का फैसला मोदी को मुसलमान विरोधी कहने वालों के मुंह पर तमाचा
Ballia News: मंत्री संजय निषाद ने कहा कि वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला मोदी को मुसलमान विरोधी कहने वालों के मुंह पर तमाचा है। कहा कि विकास की मुख्य धारा में आने के लिए मुसलमान एनडीए को मजबूत करें।
विस्तार
प्रदेश सरकार के मत्स्य मंत्री संजय निषाद ने कहा कि वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करता हूं। यह फैसला उन लोगों के मुंह पर तमाचा है जो कहते थे कि मोदी की नीति मुसलमान विरोधी है। मुसलमान भाइयों से कहूंगा कि वे अगर अपने बच्चे को डॉक्टर व विकास की मुख्यधारा में जोड़ना चाहते है तो एनडीए को मजबूत करें। वे सोमवार को लोनिवि डाक बंगले में पत्रकारों से बातचीत में बोल रहे थे।
कहा कि गरीबी में जीना चाहते है तो कांग्रेस, सपा व बसपा को वोट दीजिए। प्रधानमंत्री राज्यों का दौरा करेंगे तभी विकास की धारा उस राज्य में बहेगी। एनडीए की सरकार हर वर्ग के विकास के लिए कार्य कर रही हैं। इसमें किसी तरह का भेदभाव नहीं होता था।
कहा कि मुसलमान भाइयों को सच्चर कमेटी का पढ़ना चाहिए। कांग्रेस ने आधी आबादी का हमेशा विरोध किया है, जिसके कारण आज भी आधी आबादी नाराज हैं। सरकार की योजनाओं से आधी आबादी मजबूत हुई है। महिलाओं को आगे बढ़ाने व आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए कई तरह की योजनाएं संचालित हैं।
इसे भी पढ़ें; IMS BHU: एक क्लिक पर अस्पताल में खाली बेड की मिलेगी जानकारी, घर बैठे ट्रॉमा सेंटर के वेबसाइट पर देख सकेंगे
पाकिस्तान टीम के साथ हाथ न मिलने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि पहलगाम हमले के ऑपरेशन सिंदूर में जवानों ने जज्बा दिखाया था। खेल में भी हमारे खिलाड़ियों ने हराया हैं। ऐसे में खिलाड़ियों ने हाथ न मिला कर देख के सम्मान को बढ़ाया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.