फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Minister Om Prakash Rajbhar lashed out following SP victory for MLC seat in Ballia

यूपी: एमएलसी चुनाव कोई सेमीफाइनल नहीं, सपा की जीत पर ओमप्रकाश राजभर का तंज; मुस्लिम वोटों पर कही बड़ी बात

Fri, 30 Oct 2026 10:25 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 30 Oct 2026 10:25 PM IST
सार

बलिया दौरे पर आए मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने एमएलसी चुनाव में सपा की जीत पर तंज कसा। कहा कि एमएलसी सीट जीतकर सपा ने कौन सा तोप खड़ा कर लिया। विधानसभा चुनाव में यही पढ़े-लिखे लोग बूथ पर वोट देने नहीं जाएंगे।

विज्ञापन
Minister Om Prakash Rajbhar lashed out following SP victory for MLC seat in Ballia
मंत्री ओमप्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने शिक्षक व स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर कहा कि जिन सीटों पर सपा जीती है, कौन सा तोप खड़ा कर दिया है। कहा कि जनता और पढ़े-लिखे लोगों का जनादेश है। यह आम जनता का वोट नहीं है। एमएलसी का चुनाव कोई सेमीफाइनल चुनाव नहीं है। 

विज्ञापन


मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बलिया जिले के सोहांव में एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद मीडिया से बातचीत में के दौरान ये बातें कही। कहा कि देखिएगा विधानसभा चुनाव में यही पढ़े-लिखे लोग बूथ पर वोट देने नहीं जाएंगे। आम मतदाता ही बूथ पर दिखेगा। यही देश और प्रदेश का इतिहास है। 
विज्ञापन


मंत्री ने वाराणसी में सपा की जीत पर कहा कि बनारस में भी भाजपा को वोट मिला है। वोट का रेशियो देखिए जीतने-हारने का अंतर देखिए। जो भाजपा को पसंद करते हैं वह भाजपा को और जो समाजवादी पार्टी को पसंद करते हैं उन्होंने सपा को वोट दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

मुसलमानों की स्थिति पर कहा कि मौलवी मौलाना लोग मुसलमान का वोट बोरा का बोरा कांग्रेस और सपा में पहुंचाएं। आजादी के बाद नौकरियों में मुसलमान 38 प्रतिशत था। इतना विकास किया कि एक प्रतिशत भी मुसलमान नौकरी में नहीं हैं। मौलवी मौलाना और मदनी यह लोग जिनकी सरकार बनाते हैं उसे कहते हैं कि उन्हें हिस्सेदारी दें। एक बार भी मुसलमान के बेटे को मुख्यमंत्री बनाने की मौलाना मौलवी और मदनी क्यों नहीं करते। यह सब बहका करके मुसलमान का वोट लेकर के सरकार बनना चाहते हैं। 

इसे भी पढ़ें; वाराणसी में सिपाही को लगी गोली: क्राइम सीन पर घटना, पेट में गोली लगने से गंभीर; बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि 60 साल तक कांग्रेस ने शासन किया और पिछड़ों-दलितों, मुसलमानों का अधिकार लूटा। अब क्या लूटने की तैयारी हो रही है। आजाद भारत है, कोई अपनी पुस्तक लिखे और प्रकाशन करे। टाटा संस को लेकर राहुल गांधी के बयान पर कहा कि राहुल गांधी देश और सांविधानिक संस्थाओं के खिलाफ रहते हैं। उनके बयान को कोई नोटिस नहीं करता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed