फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Minister in charge furious after seeing chairs empty in GST office

जीएसटी दफ्तर में कुर्सियां खाली देख भड़के प्रभारी मंत्री

Sat, 22 Feb 2020 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
Minister in charge furious after seeing chairs empty in GST office
वाणिज्य कर विभाग में औचक छापेमारी के दौरान रखी फाइलों को देखते राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल। - फोटो : BALLIA

बलिया। टैक्स बार एसोसिएशन की ओर से व्यापारियों के साथ उत्पीड़न की शिकायत पर जिले के प्रभारी मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने शनिवार को जीएसटी विभाग पर छापा मारा। इस दौरान कुर्सियां खाली देख उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने विभाग के डिप्टी कमिश्नर धवल प्रकाश से फोन पर बात करने का प्रयास किया लेकिन उनका फोन नहीं उठा ।

विज्ञापन


इस दौरान व्यापारियों ने विभाग की अनियमितता से प्रभारी मंत्री को अवगत कराया । साथ ही एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार वर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने राज्यमंत्री से बार एसोसिएशन के चेंबर जीएसटी विभाग में हो रहे उत्पीड़न और भ्रष्टाचार के बारे में अवगत कराया। आनंद स्वरूप शुक्ल ने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि प्रदेश में भ्रष्ट अधिकारियों के लिए कोई जगह नहीं हैं। जिले में कोई भी भ्रष्ट अधिकारी को बख्शा नहीं जाऐगा। शिकायत की जांच करा कर दोषी सभी अधिकारियों को दंडित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed