फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Minister Anand Swarup said Akhilesh should undergo Narco test

मंत्री आनंद स्वरूप बोले: अखिलेश को नार्को टेस्ट कराना चाहिए, जिन्ना को लेकर दिया गया बयान सामान्य घटना नहीं

Sun, 07 Nov 2021 10:27 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 07 Nov 2021 10:27 AM IST
सार

मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के मोहम्मद अली जिन्ना को लेकर दिए गए बयान पर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा है कि बयान सामान्य घटना नहीं है। अखिलेश यादव को अपना नार्को टेस्ट करवाना चाहिए।
 

विज्ञापन
Minister Anand Swarup said Akhilesh should undergo Narco test
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और यूपी के संसदीय कार्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश  के संसदीय कार्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने मोहम्मद अली जिन्ना के बारे में सपा प्रमुख के बयान पर कहा है कि अखिलेश यादव को अपना नार्को टेस्ट कराना चाहिए। इससे पहले मंत्री ने कहा था कि अखिलेश यादव को आईएसआई से संरक्षण और सुझाव मिल रहे हैं। उसके इशारे पर ही वह इस तरह के बयान दे रहे हैं। मंत्री के इन बयानों पर सपा कार्यकर्ता भड़क गए।

विज्ञापन


उन्होंने शनिवार को जिला कार्यालय से लेकर कलक्ट्रेट तक प्रदर्शन किया और मंत्री पर कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। जिला मुख्यालय पर शुक्रवार शाम को पत्रकारों से मंत्री ने कहा कि जिन्ना के बारे में दिया गया बयान सामान्य घटना नहीं है। अखिलेश यादव मुख्यमंत्री जैसे जिम्मेदार पद पर रहे हैं। जिन्ना देश के विभाजन और कई लोगों की हत्या के दोषी हैं।
विज्ञापन


जिन्ना एक ऐसे खलनायक हैं, जिन्हें कोई भारतीय देखना व सुनना पसंद नहीं करता है। अखिलेश किस भाव से प्रेरित होकर, किस दबाव व किस लालच में जिन्ना की जय-जयकार व गुणगान कर रहे हैं, उन्हें इसका स्पष्टीकरण देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन्ना का गुणगान करने वाले पाकिस्तान चले जाएं। भारत में जिन्ना जिंदाबाद करने वालों के लिए कोई स्थान नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सपाइयों में आक्रोश

मंत्री आनंद स्वरूप द्वारा अखिलेश यादव के बारे में की गई टिप्पणियों पर शनिवार को जिले के सपाइयों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने जगह-जगह प्रदर्शन किया और उन पर कार्रवाई की मांग की। पूर्व मंत्री नारद राय ने कहा कि अगर उन पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई नहीं हुई तो जिले में मंत्री को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed