फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Mining department seized 46 trucks loaded with red sand

Ballia News: खनन विभाग ने लाल बालू लदे 46 ट्रकों को पकड़ा

Tue, 11 Nov 2025 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Mining department seized 46 trucks loaded with red sand
भरौली गोलंबर पर सीज किया गया ट्रक। जागरुक पाठक
बलिया। बिहार से लाल बालू लादकर यूपी में प्रवेश करने वाले ट्रकों की चेकिंग सोमवार की सुबह जिलाधिकारी के निर्देश पर खनन विभाग ने की। 46 ट्रकों को पकड़ा गया। सड़क पर बालू लदे ट्रक को खड़े कर चालक भाग गए। इससे पुल से लेकर गाजीपुर मार्ग व बलिया मार्ग पर तीन से चार किमी लंबा जाम लग गया। पुलिस ने चालकों को खोजकर ट्रकाें को हटवाया। इस दौरान खनन अधिकारी जितेंद्र ने नंबर ढक कर टैक्स चोरी करने वाले बालू लदे 34 व आईएसटीपी कागज न रहने पर 12 ट्रकों पर जुर्माना लगाया। नंबर ढक कर चलने वाले 32 ट्रकों के खिलाफ नरहीं थाना में मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी जाएगी। नरहीं वसूली कांड के बाद ट्रकों को नहीं रोकती पुलिस : यूपी-बिहार बार्डर पर स्थित भरौली गोलंबर पर जुलाई 2024 में एडीजी पीयूष मोर्डिया व आजमगढ़ डीआईजी वैभव कृष्णा ने संयुक्त रूप से छापा मारकर ट्रकों से अवैध वसूली कांड का खुलासा किया था।
विज्ञापन

वसूली कांड को लेकर एसपी, एएसपी का स्थानांतरण हो गया था। सीओ, थाना प्रभारी, जवानों सहित 26 लोगों पर कार्रवाई हुई थी। उसके बाद उच्चाधिकारियों की हमेशा नजर रहती है।
विज्ञापन

इसके कारण बालू लदे ट्रकों या अन्य वाहनों को पुलिस नहीं रोकती है। खनन, वन विभाग की चौकी व अधिकारियों की तैनाती होने के बावजूद रोज बालू लदे सैकड़ों ट्रक नंबर ढंक कर यूपी में प्रवेश करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed