{"_id":"1ee12ce68371b8aa738ebd4512723999","slug":"millions-went-into-the-house-across-the-goods-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर किया लाखों का माल पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर किया लाखों का माल पार
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
Updated Wed, 16 Dec 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठंड बढ़ने के साथ ही चोरी की घटनाओं में लगातार इजाफा होता जा रहा है। शहर कोतवाली क्षेत्र में दो अलग-अलग मोहल्लों में चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़ कर नकदी समेत लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।
चेारी की घटना से मोहल्लेवासियों में दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवार के सदस्यों ने इसकी सूचना शहर कोतवाली पुलिस को दे दी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के जेपीनगर नई बस्ती निवासी नजमा खातून पत्नी स्व. मो. शोएब आलम (पूर्व सीएमओ) का मकान है। जिसमें नजमा खातून अपने बेटे के साथ रहती हैं।
सोमवार को बरेली में अपने बेटी के यहां किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गई थीं। इसी दौरान चोरों ने घर में घुसकर लाखों रुपये का आभूषण सहित कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन
इसकी जानकारी आसपास के लोगों ने घटना के दिन ही दे दी। सूचना मिलने के बाद बुधवार की सुबह जब परिवार के सदस्यों के साथ वापस लौटी तो देखा कि अधिकांश कमरों के ताले टूटे हुए हैं।
मकान में रखे हुए आलमारी के सामान बिखरे पड़े हुए हैं। कमरों में रखे आलमारी और बक्सों का ताला टूटा हुआ है। साथ ही उसमें रखा सामान गायब मिला।
पीड़ित की मानें तो इस चोरी में करीब चार-पांच लाख के जेवरात चोरी गए हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और मामले की छानबीन में जुट गई। पीड़ित परिवार के सदस्यों की मानें तो चोरी दहशत फैलाने के लिए किया गया है।
उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर महावल में सहतवार कसबा निवासी अंक कुमार गुप्ता का मकान है। मकान स्वामी दिल्ली गए हुए थे। मंगलवार को उनकी पत्नी रीता अपने मायके रानीगंज गई हुई थी।
इसी दौरान देररात में चोरों ने मकान के मुख्य गेट का ताला तोड़कर नकदी एक लाख दस हजार रुपये तथा करीब डेढ़ लाख के सोने चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।
इसकी सूचना बुधवार को आसपास के लोगों ने परिवार के सदस्यों को दी। सूचना पर पहंची रीता देवी ने बताया कि चोरों ने नकदी 1.10 लाख रुपये के साथ ही सोने की हार, चूड़ी, सोने की चेन, अंगुठी सहित करीब डेढ़ लाख के सामान पर हाथ साफ कर दिया। इस मामले की तहरीर पीड़ित ने शहर कोतवाली में दे दी है।