फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Millions of utensils stolen by breaking the warehouse wall

गोदाम की दीवार तोड़कर लाखों के बर्तन चोरी

Tue, 13 Sep 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Millions of utensils stolen by breaking the warehouse wall
बलिया। शहर के व्यस्ततम इलाके गुलाब देवी इंटर कालेज के सामने चोरों ने गोदाम की दीवार तोड़कर लाखों के बर्तन पर हाथ साफ कर दिया। व्यापारी को जानकारी हुई थी मामले की तहरीर बिचला घाट और जापलिनगंज पुलिस चौकी को दी। व्यापारियों ने एक चोर को मालगोदाम के पास से पकड़ लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया। चोर की निशानदेही पर पुलिस ने कुछ बर्तन गड़वार रोड स्थित एक कबाड़ी की दुकान से बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन

नगर निवासी अमित बरनवाल की बालेश्वर मंदिर रोड पर बर्तन की दुकान है। गुलाब देवी इंटर कालेज के सामने उन्होंने गोदाम बना रखा है। गोदाम के पीछे की दीवार तोड़कर चोरों ने लाखों के बर्तन पर हाथ साफ कर दिया। रविवार को व्यापारी को जानकारी हुई तो उसने मामले की तहरीर बिचला घाट और जापलिनगंज पुलिस चौकी को दी। इस बीच व्यापारियों को पता चला कि मोहल्ले को लोगों ने कुछ संदिग्ध लोगों को देखा था। इन व्यापारियों ने एक चोर को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी ने बताया कि चोरी के बर्तनों को उसने गड़वार रोड स्थित एक कबाड़ी को बेचा है। इस पर कुछ बर्तन बरामद कर लिए गए हैं। अन्य की बरामदगी के लिए पूछताछ की जा रही है। कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि एक चोर पकड़ा गया है। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed