फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Migrant laborers will not be able to walk, quarantine will be done

प्रांतीय व अन्य जनपद की सीमा से जुड़े मार्गों पर लगेंगे बैरियर

Mon, 18 May 2020 08:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 08:12 PM IST
विज्ञापन
Migrant laborers will not be able to walk, quarantine will be done
बलिया। जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिलाधिकारी ने सख्त कदम उठाया है। गैर जनपदों और प्रांतों से पैदल आने वाले प्रवारी मजदूरों को रोककर क्वारंटीन करने के लिए उन्होंने प्रांतीय और पड़ोसी जनपदों की सीमाओं पर बैरिकेडिंग का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि जनपद की सीमा में पैदल, दोपहिया वाहन, ट्रक, रेलवे ट्रैक से जाने वाले प्रवासी मजदूरों को रोका जाए और उन्हें निकटस्थ क्वारंटीन सेंटर पर ले जाया जाए। खाने-पीने की व्यवस्था करके वाहन उपलब्ध कराते हुए उनके गंतव्य स्थान पर पहुंचाया जाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि एनएच-31 पर गाजीपुर सीमा पर नरही थाना की चौकी कोरंटाडीह के सामने, सिद्धेश्वर इंटर कॉलेज कोटानरायणपुर, नरही थाने के सामने, माइटेक कांवेंट स्कूल भरौली, कृष्णा इंटर कॉलेज थाना नरही के सामने बैरियर लगाए जाएं। नगर के चित्तू पांडेय चौराहा थाना कोतवाली, सतीश चंद्र महाविद्यालय थाना कोतवाली, दुबहड थाने के सामने, शहीद मंगल पांडेय इंटर कॉलेज नगवा, हल्दी थाना के रामगढ़ चौकी के सामने, मीरा देवी इंटर कॉलेज भरसौता, मैनेजर सिंह तिराहा थाना बैरिया, बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुबेछपरा, राजकीय इंटर कॉलेज बैरिया, शिक्षक शिवनाथ सिंह इंटर कॉलेज सिवान राय का टोला के सामने बैरियर लगाए जाएं। स्टेट हाईवे एक पर जनपद देवरिया की सीमा पर उभाव थाने के सामने, आर्मी चिल्ड्रेन रैली स्कूल तुर्तीपार, सेंट जेवियर्स स्कूल बेल्थरारोड, सिकंदरपुर तिराहा, ज्ञानकुंज सीनियर सेकेंडरी एकेडमी बंसी बाजार सिकंदरपुर, गांधी इंटर कॉलेज थाना सिकंदरपुर, श्री बजरंग महाविद्यालय दादर आश्रम सिकंदरपुर, सुखपुरा चौराहा, सेंट जेवियर्स स्कूल धरहरा थाना पर बैरियर लगाए जाएं। इसके साथ ही मनियर थाने के सामने, मनियर इंटर कॉलेज मनियर, बांसडीह तिराहा, इंटर कॉलेज बांसडीह, थाना सहतवार के सामने, केबी पब्लिक स्कूल सहतवार, रेवती थाना तिराहा, गोपाल मेमोरियल स्कूल रेवती के सामने व जनपद मऊ की सीमा पर रसड़ा थाना के पुलिस चौकी पकवाइनार के सामने, प्राथमिक पाठशाला पकवाइनार, प्यारे लाल चौराहा, अमर शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज रसड़ा, देवस्थली विद्यापीठ संवरा, फेफना तिराहा, नागाजी सरस्वती विद्यालय माल्देपुर के सामने बैरियर लगाने का निर्देश डीएम ने दिया है।
विज्ञापन

-
नगर पालिका और नगर पंचायत करेगी पेयजल की व्यवस्था : जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने कहा कि चौकियों व बैरियर पर संबंधित अधिशासी अधिकारी नगर पालिका व नगर पंचायत की ओर से पेयजल की व्यवस्था कराई जाएगी। जनपद में उपलब्ध वाटर टैंकर से निर्धारित स्थानों पर नगर पंचायत और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संबंधित प्रभारी निरीक्षक से वार्ता कर पेयजल भिजवाएं। इसकी उपलब्धता न होने की दशा में नगर पंचायत द्वारा अलग से व्यवस्था की जाए। जहां श्रमिक रोके जाएंगे उन्हें निकटस्थ होल्डिंग एरिया पर भेजा जाएगा और वहां खान-पान की पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी। संबंधित उप जिला मजिस्ट्रेट द्वारा उक्त एरिया के नोडल अधिकारियों को इस कार्य को शुरु कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
प्राइवेट वाहनों की व्यवस्था करेंगे एआरटीओ : जिलाधिकारी ने बताया कि एआरटीओ तत्काल 12 प्राइवेट बसों का अधिग्रहण कराकर संबंधित थानों व चौकियों पर उपलब्ध कराएं। इन वाहनों से जनपद की सीमा में पैदल आ रहे श्रमिकों को पहुंचाने की व्यवस्था तत्काल किया जाए। इन वाहनों का भुगतान निर्वाचन के दर पर किया जाएगा। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed