फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Middle-aged man injured in assault dies during treatment, FIR registered

Ballia News: मारपीट में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत, प्राथमिकी दर्ज

Mon, 27 Jul 2026 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Middle-aged man injured in assault dies during treatment, FIR registered
रेवती (बलिया)। थाना क्षेत्र के गायघाट गांव में मारपीट में गंभीर रूप से घायल लाल बहादुर राजभर ( 55) की वाराणसी ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर विजय राजभर के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


गायघाट निवासी लालबहादुर राजभर (55) शुक्रवार रात करीब नौ बजे अपने घर में सो रहे थे। आरोप है कि पड़ोसी विजय राजभर नशे की हालत में घर के सामने पहुंचकर गाली-गलौज करने लगा। जब लालबहादुर ने बाहर निकलकर विरोध किया तो दोनों के बीच विवाद हो गया। विजय राजभर ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया, जिससे लालबहादुर के सिर में गंभीर चोट लगी और वह सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर किया। जहां से वाराणसी भेज दिया गया था। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार देर रात शव गांव पहुंचा। रविवार को पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कराया गया।
विज्ञापन

इस बाबत थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि मृतक के भाई विद्याशंकर राजभर की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed