{"_id":"6a948ef876200a752807217f","slug":"mid-day-meal-to-be-inspected-in-210-aided-schools-ballia-news-c-190-1-bal1002-171758-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 210 एडेड विद्यालयों में मिडे डे मली की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 210 एडेड विद्यालयों में मिडे डे मली की होगी जांच
विज्ञापन
बलिया। बांसडीह शिक्षा क्षेत्र के इंटर कॉलेज ताजपुर मुड़ियारी में मिड डे मील में वित्तीय अनियमितता के बाद योजना को लेकर सख्ती की जा रही है। जिले के 210 एडेड विद्यालयों में मिड डे मील की जांच होगी।
इंटर कॉलेज ताजपुर मुड़ियारी में मिड डे मील के बजट में घोटाले के मामले में प्रधानाचार्य चंद्रशेखर पांडेय व डीसी (जिला समन्वयक) मिड डे मील अजीत पाठक पर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद अब निलंबन की कार्रवाई हो सकती है। इसके लिए विभाग स्तर से प्रक्रिया तेज हो गई है। इंटर कालेज ताजपुर मुड़ियारी में दो वर्षों से बच्चों का फर्जी आंकड़ा दिखाकर मिड डे मील का भुगतान उठाया जा रहा था। बच्चों की गोपनीय शिकायत पर डीएम की जांच में मामला प्रकाश में आ गया। जांच के लिए पहुंची टीम ने मिड डे मील योजना की जांच की।
इधर जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी मनियर अनूप कुमार त्रिपाठी ने मनियर थाने में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज करा दी है। इसके बाद अब विद्यालय की जांच जिला विद्यालय निरीक्षक स्तर से कराई जा रही है। ऐसे में प्रधानाचार्य पर निलंबन की कार्रवाई लटक रही है। इधर, बेसिक विभाग की तरफ से भी मिड डे मील के जिला समन्वयक अजीत पाठक को निलंबित करने की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि जांच रिपोर्ट व प्राथमिकी दर्ज होने के बाद विभाग की तरफ से जांच की जा रही है। रिपोर्ट आते ही निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। एडेड विद्यालयों में एमडीएम की जांच कराई जा रही है। इसके लिए टीम का गठन किया गया है। जिले के 210 एडेड विद्यालयों में मिड डे मील की जांच होगी। इसमें 90 विद्यालयों का संचालन बेसिक विभाग से होता है। अन्य सभी का संचालन जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से की जाती है।