फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Messages coming, where to go to get booster dose

आ रहे मैसेज, बूस्टर डोज लगवाने जाएं कहां

Fri, 22 Apr 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Messages coming, where to go to get booster dose
बलिया। कोरोना संक्रमण की चौथी लहर से बचाव की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। स्वास्थ्य विभाग ने नई एडवाइजरी जारी की है। बूस्टर डोज लगवाने के लिए मैसेज भेजे जा रहे हैं लेकिन निजी अस्पताल बूस्टर डोज के लिए वैक्सीन ही नहीं खरीद रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग भी 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को लगने वाले बूस्टर डोज को लेकर पूरी तरीके से उदासीन बना हुआ है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की चौथी लहर तेज हो रही है। दिल्ली के बाद संक्रमण विभिन्न जनपदों तक पहुंचने लगा है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी एडवाइजरी के अनुसार 10 अप्रैल से जिले में 18 साल से अधिक आयु वाले लोगों को कोविड वैक्सीन की बूस्टर डोज लगाई जानी थी। निजी अस्पतालों में ही बूस्टर डोज लगवानी है। इस आदेश के जारी होने के 15 दिन बाद भी कोई निजी अस्पताल अभी बूस्टर डोज लगाने को तैयार नहीं है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एके तिवारी ने बताया कि शासन के आदेश के अनुसार जिले के निजी अस्पतालों को 18 प्लस के लोगों को बूस्टर डोज लगाने के लिए वैक्सीन खरीदनी है लेकिन अभी किसी ने वैक्सीन नहीं खरीदी है। कहीं भी बूस्टर डोज लगाने की जानकारी नहीं है। 60 साल से अधिक आयु वाले लोगों के लिए सरकारी अस्पतालों के निर्धारित केंद्रों पर बूस्टर डोज लगाने की व्यवस्था है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि टीकाकरण की रफ्तार बढ़ा दी गई है। जिला एवं महिला अस्पताल के अलावा चार-पांच टीमें भ्रमण कर लक्षणयुक्त वाले लोगो की जांच कर रही हैं। जनपद में कोई संक्रमित नहीं मिला है। बसंतपुर अस्पताल को मरीजों की भर्ती के लिए तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल पर आने लगे मैसेज
बलिया। 18 साल से अधिक आयु वाले उन लोगों को बूस्टर डोज लगाया जाना है जिन्होंने वैक्सीन की दूसरी डोज नौ महीने पहले लगवा ली थी। ऐसे लोगों के मोबाइल पर अब मैसेज आना लगा है कि वह बूस्टर डोज लगवाने के लिए पात्र हो चुके हैं, लेकिन यह बूस्टर रोज कैसे और कहां लगेगा, इस बारे में जानकारी नहीं होने से लोग परेशान घूम रहे हैं। उनको कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। शासन ने निजी अस्पतालों में लगने वाले बूस्टर डोज की कीमत ख387 तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed