फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Message of Lord Jesus echoed, Santa distributed gifts

गूंजे प्रभु यीशु के संदेश, सेंटा ने बांटे उपहार

Fri, 25 Dec 2020 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
Message of Lord Jesus echoed, Santa distributed gifts
नगर के विशुनीपुर स्थित चर्च में प्रभु यीशु के जन्मदिन पर प्रार्थना सभा में शामिल मसीही समुदाय के - फोटो : BALLIA
बलिया। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में क्रिसमस का पर्व शुक्रवार को धूमधाम मनाया गया। कोराना काल में कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए ईसाई धर्मावलंबियों न प्रभु यीशु का जन्मदिन बडे़ ही उत्साह के साथ मनाया। साथ ही एक दूसरे को बधाई दी। क्रिसमस पर्व को लेकर ईसाई समुदाय के लोगों में उत्साह का माहौल रहा। बाजारों में गहमागहमी रही। लोगों ने अपने प्रियजनों को आकर्षक उपहार देकर एक-दूसरे को बधाई दी। फेसबुक, वाट्सएप, ट्वीटर आदि के माध्यम से अपने प्रियजनों को क्रिसमस की शुभकामनाएं देने का सिलसिला चलता रहा। नगर के सेंट्रल मैथोलिक चर्च और होली क्रास स्कूल परिसर स्थित चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

नरही क्षेत्र के सोहांव गांव के पास स्थित मिशन पर क्रिसमस धूमधाम से मनाया गया। यहां बृहस्पतिवार की रात से पूजा का कार्यक्रम शुरू हो गया था, जो शुक्रवार को दोपहर तक चला। प्रभु ईसा मसीह के जन्म दिवस को भव्य बनाने के लिए फादर लियो की मौजूदगी और फादर विक्टर के नेतृत्व में क्रिसमस की पूर्व संध्या से ही पूजा का आयोजन किया गया था। इस दौरान सिस्टर पुष्पा, पूनम, आग्नेश, मिथिलेश आदि रहे।
विज्ञापन

रसड़ा क्षेत्र में प्रभु यीशुु के जन्मदिन हर्षोल्लास के पूर्वक मनाया गया। इस मौके पर क्षेत्र के परसिया स्थित चर्च परिसर में कोरोना के चलते मेला का आयोजन नहीं किया गया। इसके अलावा बैजलपुर चर्च, पूर्वांचल ग्रामीण चेतना समिति राघोपुर सहित तमाम गांवों में प्रभु यीशु की याद में उनकी झांकी सजाई गई तथा उनकी आराधना कर प्रभु के संदेशों पर चलने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर पूर्वांचल ग्रामीण चेतना के निदेशक फादर जान मसीह ने कहा कि प्रभु ने हमेशा करुणा प्रेम दया के रास्ते पर चलकर मानवता की सेवा करने का संदेश दिया है और उनके संदेशो पर चलकर ही विश्व में शांति स्थापित की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरा क्षेत्र के सुंदरम चिकित्सालय में ख्रिस्ट जयंती पर प्रभु यीशु की विशेष आराधना हुई। क्रिसमस के त्योहार को देखते हुए अस्पताल परिसर स्थित चर्च की आकर्षक सजावट की गई थी, जहां प्रभु यीशु का जन्मदिन शुक्रवार को उत्साह के साथ मनाया गया। चर्च के अलावा अस्पताल के अन्य भवनों को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया था। क्रिसमस के दिन प्रार्थना सभा के साथ ही विविध झांकी, जुलूस सहित आदि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विशुनपुरा क्षेत्र के जमुआंव स्थित संत पुष्पा मिशन चर्च के प्रांगण में प्रभु यीशु के जन्मोत्सव के अवसर पर बृहस्पतिवार की मध्यरात्रि से प्रार्थना सभा आयोजित की गई थी, जो शुक्रवार दोपहर तक चली। इस दौरान चर्च और गौचारनी को सजाया गया था, लेकिन कोरोना के चलते विशेष कार्यक्रम आयोजित नहीं किए गए। मिशन चर्च के फादर सुरेंद्र लकड़ा के नेतृत्व में विशेष प्रार्थना सभा हुई।

बेल्थरारोड क्षेत्र के नवजीवन इंग्लिश स्कूल में क्रिसमस पर दौरान सांता क्लॉज ने बच्चों को टॉफियां, उपहार आदि देकर उनके साथ खुशियां बांटी। बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक और मनोहारी कार्यक्रमों की प्रस्तुति कर वाहवाही लूटी। साथ ही क्रिसमस ट्री आकर्षक ढंग से सजाई गई। विद्यालय प्रबंधक ग्रेसी जॉन ने प्रभु यीशु के प्रेम, करुणा और मानवता के संदेश को आत्मसात करने पर जोर दिया। इस अवसर पर ग्रेसी जॉन ने देवरिया जिले के सहिया गढ़ निवासी कैंसर के मरीज निर्गुण साहनी के इलाज के लिए दो किस्तों में 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी। इस अवसर शिवानी, शिफा, मनीष, आफताब, कान्हा, श्रुति आदि का अभिनय प्रशंसनीय रहा। युवा कलाकार नीलेश दीपू ने मिमिक्री का जलवा बिखेरा। इस मौके पर मैथ्यू सर, मिनी मैडम, अलका जायसवाल, आबू साइना आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed