फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   mere kafan par ajijon hindustan likh dena

मेरे कफन पे अजीजों हिन्दुस्तान लिख देना...

Fri, 04 Nov 2016 08:25 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Fri, 04 Nov 2016 08:25 PM IST
विज्ञापन
mere kafan par ajijon hindustan likh dena
अगरौली गांव में आयोजित कवि सम्मेलन में अतिथि कवियों को माला पहनाकर सम्मानित करते आयोजन समिति के सदस्य।
उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी एवं सेवा संस्थान के तत्वावधान में गुरुवार की देर शाम पशुपति पांडेय के पुण्यतिथि पर अखिल भारतीय मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। आदर्श पुस्तकालय दोपही अगरौली के प्रागंण में कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह व अध्यक्षता सेवानिवृत उपायुक्त खाद्य व रसद विभाग उप्र राज नारायण तिवारी ने की। इसमें दूर- दराज से आये कवियों ने समाज में फैले कुरीतियों व भ्रष्टाचार पर जोरदार प्रहार कर वाहवाही लूटी।
विज्ञापन



सेवा संस्थान की ओर आयोजित मुशायरे व कवि सम्मेलन की शुरूआत मां सरस्वती,  स्वामी विवेकानंद व पशुपति पांडेय के चित्र पर फूल माला व दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। कवि सम्मेलन में कुशीनगर से आये फिरोज अश्क लक्ष्मी गंगवी ने मर जाऊं तो दफना देना वतन की मिट्टी में, मेरे कफन पे अजीजों हिन्दुस्तान लिख देना सुनाकर देशभक्ति की भावना जगा दी।
विज्ञापन


वहीं बिहार से आये कवि हृदय नारायण ने रंग जमावल फीका कइल, हे मरदे तू ई का कइल और गया शंकर प्रेमी ने चट्टी पर तीन वेर देखले बा माई,  तब ना लजइलीं त अब का लजाईं सुनाया। बृजमोहन प्रसाद अनारी ने सुनाया कि बाबूजी  गुजरी गइले नान्हें पर मरि गइले, कइसन रहे करम कमाई, ए भाई अबही जीयत बाड़ी अन्हरी माई सुनाकर माहौल का मिजाज ही बदल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आज पाकिस्तान से अधिक खतरा अपने घर में है। बार्डर पर एक जवान मरता है तो सभी दु:खी होते, लेकिन मोटी पगार लेने वाले चिकित्सकों की  लापरवाही से हजारों जान जाती है तो सिर्फ मां रोती है। इस देश में बेटे बिकते हैं और बेटी वाले खरीदते है । यह प्रथा बंद करना जरूरी है। बताया कि सभी मजहब में मां ही देवी -देवता है। जिस घर में नारी का सम्मान  होता है वह स्वर्ग हो जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed