फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Men lag far behind women in family planning

परिवार नियोजन के मामले में महिलाओं से काफी पीछे पुरुष

Thu, 29 Jul 2021 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Men lag far behind women in family planning
बलिया। जिले में नसबंदी के प्रति पुरुषों का रुझान कम है। सोलह माह मात्र दस पुरुषों ने नसबंदी को अपनाया। वहीं 5096 महिलाओं ने नसबंदी कराई। सरकार का परिवार नियोजन पर जोर है। जनपद में स्वास्थ्य विभाग निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा है। इसके मद्देनजर, स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम चलाकर पुरुष नसबंदी का संदेश दिया जा रहा है, लेकिन पुरुष इसे लेकर गंभीर नहीं दिख रहे हैं। उधर जनपद में परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत निर्धारित लक्ष्य महिलाओं के दम पर पूरा हो रहा है। महिलाएं नसबंदी के लिए बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी कर रहीं हैं। अप्रैल 2020 से जुलाई 2021 तक नसबंदी कराने में जहां पुरुषों की संख्या 10 है, वहीं इस दौरान 5096 महिलाओं ने नसबंदी को अपनाया है। जबकि 1123 महिलाओं ने गर्भनिरोधक इंजेक्शन अंतरा का प्रयोग किया। महिलाओं ने नसबंदी में दिलचस्पी दिखाने के साथ ही अन्य संसाधनों को अपनाने में भी पुरुषों को पछाड़ दिया है। महिलाओं ने परिवार नियोजन संबंधी अन्य साधनों का भी सहारा लिया है।
विज्ञापन

नसबंदी से किसी तरह की परेशानी नहीं होती है। पुरुष नसबंदी के प्रति कम जागरूक हैं। उनमें कई तरह का भ्रम भी है। इसे दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि नसबंदी के लिए आगे आएं। परिवार नियोजन को लेकर महिलाएं अधिक जागरूक हैं। नसबंदी कराने पर महिलाओं से अधिक प्रोत्साहन राशि पुरुषों को दी जाती है। - डॉ. आरबी यादव, डीपीएम, एनएचएम, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed