फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Memorandum submitted to SDM regarding the problems of the city

Ballia News: नगर की समस्याओं को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

Tue, 31 Jan 2023 08:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Jan 2023 08:56 PM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to SDM regarding the problems of the city
बांसडीह। नगर पचायत कार्यालय से गत 13 वर्षों से गायब बंदोबस्त नक्शा (खसरा), बड़ी बाजार स्थित पुराने बक्शी खाने पर बने नवनिर्मित भवन को नगर पंचायत द्वारा अब तक अधीन न लिए जाने और वार्ड 15 में बने मुक्ति धाम पर प्रकाश और पेयजल की व्यवस्था न होने को लेकर भाजपाइयों और स्थानीय लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल मंडल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी बांसडीह राजेश कुमार गुप्ता से मिला। उन्हें तीन सूत्री समस्याओं से संबंधित पत्रक सौंपा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कि नगर पंचायत में तीन प्रमुख गंभीर समस्या है। इसमें 13 वर्षों से नगर पंचायत में बंदोबस्त नक्शा नगर पंचायत कार्यालय में नहीं है। इसके कारण नगर के लोगों की वरासत नहीं हो पाने के कारण विकट स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी तरफ बांसडीह बड़ी बाजार में पुराने बक्शीखाने पर बनकर तैयार नवनिर्मित भवन को अब तक नगर पंचायत प्रशासन द्वारा अपने अधीन नहीं लिया गया है। इसके साथ ही नगर पंचायत के वार्ड 15 देवरिया मौजा में स्थित बने मुक्तिधाम (शव दाह गृह) पर प्रकाश की व्यवस्था न होने के साथ ही पेयजल के लिए हैंडपंप की भी व्यवस्था तक नहीं है।
विज्ञापन

प्रतुल कुमार ओझा ने कहा कि इस गंभीर समस्या से स्थानीय जिला प्रशासन से आज अवगत कराया गया है। जल्द ही इसको लेकर स्थानीय विधायक केतकी सिंह के माध्यम से प्रदेश के नगर विकास मंत्री को अवगत कराया जाएगा। इस मौके पर मुनजी गोड़, तेज बहादुर रावत, राजू दूबे, अरुण पांडेय, बलिराम साहनी, रविंद्र मिश्रा, सुधीर पासवान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed