फिल्म आरआरआर को टैक्स फ्री करने के लिए सौंपा ज्ञापन
बलिया। गोंड, आदिवासी की जल, जंगल और जमीन पर प्राकृतिक अधिकार का संघर्ष व अंग्रेजों से स्वतंत्रता संग्राम पर बनी फिल्म आरआरआर को ट्रैक्स फ्री करने की मांग को लेकर मंगलवार को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि फिल्म के निर्देशक एसएस राजामौली धन्यवाद के पात्र हैं, जिन्होंने फिल्म आरआरआर में गोंड आदिवासियों के स्वतंत्रता संग्राम को भी दिखाने का प्रयास किया है। जिससे गोंड आदिवासियों के बारे में उनके प्राकृति अधिकार के संघर्ष के बारे दुनिया जानने लगी है। इस मौके पर अरविंद, मनोज शाह, अलगू गोंड, रंजीत गोंड, शिवशंकर खरवार, रामसेवक खरवार, सूचित गोंड, बिहारी खरवार, रामचंद्र गोंड आदि मौजूद रहे।