फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Members locked in the municipality

सभासदों ने नगर पालिका में जड़ा

Mon, 15 Jul 2019 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Members locked in the municipality
नगर पालिका में सभासदों द्वारा की गई तालाबंदी। - फोटो : BALLIA
बलिया। वार्डों की समस्या से बार-बार अवगत कराने के बावजूद जब नगर पालिका अध्यक्ष के कानों में जूं नहीं रेंगा तो सभासदों ने सोमवार को नगर पालिका में ताला जड़ दिया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष व ईओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चेताया कि यदि जल्द से जल्द वार्डों की जलजामव स्थिति निजात नहीं दिलाई गई तो हम सभासदगण वृहद आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

सभासदों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका अध्यक्ष की मंशा साफ नहीं है, सफाई के नाम पर आज तीन वर्षों से लूटखसोट मचाई हुई। जब कोई इनके पास शिकायत लेकर जाते हैं तो ये अध्यक्ष खुदको ईमानदार साबित करने में लग जाते हैं। जबकि सच्चाई क्या है ये नगरवासियों को मालूम है। कहा कि गर्मी बीतने को है, अभी तक विभिन्न जगह लगे न तो वाटर एटीएम चालू हो सका और न ही आरओ प्लांट चालू हुआ। आज नगर की हालत यह है नगरवासी समझ ही नहीं पा रहे हैं कि वे आखिरकार नगर में रह रहे हें या फिर देहात में है। कहा कि आज दस दिन से नगर पालिका अध्यक्ष गायब है। नगर डूब रहा है, लेकिन अध्यक्ष को इसकी कोई चिंता नहीं है। ऐसे नगर पालिका अध्यक्ष को तुरंत बर्खास्त कर देना चाहिए। इस मौके पर सुमित मिश्र, मोहिनी सिंह, रंजना देवी, पल्लू जायसवाल, सुनिल मिश्र, हरिशंकर राय, संतोष सिंह, अमित कुमार दूबे, बब्लू गोंड, अलाउद्दीन, उमेश कुमार, संजय यादव, मधुलिका गुप्त आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed