{"_id":"58653cbe4f1c1b435ceebdbb","slug":"melting-fog-increased-tension","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलन-कोहरे ने बढ़ाई परेशानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलन-कोहरे ने बढ़ाई परेशानी
ballia
Updated Thu, 29 Dec 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
ठंड से ठिठुरते ट्रेन के इंतजार में बैठे यात्री।
- फोटो : ballia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्वतीय इलाकों में शुरू हुई बर्फबारी का असर जिले में दिखने लगा है। मौसम के बदलते ही जनजीवन पूरी तरह से अस्तव्यस्त हो गया है। आलम यह है कि ठंड और कोहरे के कारण देर तक लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। बहुत जरूरी काम पड़ने पर ही लोग घर से बाहर निकल रहे हैं। वहीं ठंड से पशु-पक्षियों का भी हाल बेहाल है। जिले में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 10 जबकि अधिकतम 21 डिग्री दर्ज किया गया। कोहरे की वजह से दृश्यता काफी कम रही जिससे वाहनों की गति सिमटी रही।
जिले में गुरुवार को भी कोहरे और ठंड का कहर जारी रहा। कोहरे का प्रभाव इतना रहा कि दोपहर बाद ही धूप दिख सकी और दो घंटे बाद धूप फिर गायब हो गई। ठंड और गलन के साथ ही कोहरे के कारण लोग देर तक घरों में दुबके रहे। सबसे खराब हालत पशु और पक्षियों की है। वहीं गरीब और असहाय तबके को ठंड से बचाने के लिए शासन के निर्देश पर प्रशासन के अलावा समाजसेवी भी अलाव जलवाने के साथ कंबल की व्यवस्था कर रहे हैं। लोगों की शिकायत है कि जिस स्तर से प्रशासन को जिले के सार्वजनिक जगहों पर अलाव जलाने और कंबल बांटने की व्यवस्था होनी चाहिए, उतनी नहीं हो पा रही है। जिसके फलस्वरूप गरीब तबके और असहाय लोग ठंड की कहर की मार झेल रहे हैं।
वहीं बेल्थरारोड संवाददाताके अनुसार घने कोहरे और गलन भरी ठंड का प्रकोप जारी है। कोहरे के चलते सड़क और ट्रेन यातायात पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। वहीं सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम हो गई है। सुबह दस बजे तक धुंध जारी रही। कोहरा कम होने के बाद सड़कों पर चहल-पहल शुरू हो गई। दिन में कुछ समय के लिए धूप निकली। लेकिन शाम होते ही फिर घना कोहरा छा गया। ठंड के बावजूद प्रशासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के प्रमुख स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था नहीं की जा रही है। इसको लेकर लोगों में नाराजगी है।