फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Melting continues, sun's heat also ineffective

Ballia News: गलन बरकरार, सूर्य की तपिश भी बेअसर

Fri, 06 Jan 2023 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 10:18 PM IST
विज्ञापन
Melting continues, sun's heat also ineffective
गलन भरी ठंड से निजात पाने के लिए अलाव पर हाथ सेंकते लोग। - फोटो : BALLIA
बलिया। नववर्ष के पहले दिन से ही जनपद में बिगड़े मौसम में अभी सुधार दिखाई नहीं दे रहा है। हाड़कंपाऊ ठंड से पूरे दिन लोग जूझते रहे। हालांकि पांच दिन बाद सुबह धूप निकली लेकिन गलन अधिक होने के चलते धूप की तपिश न के बराबर रही। ऐसे में हाड़कंपाऊ ठंड से परेशान लोग अलाव का सहारा लेते दिखे।
विज्ञापन

उधर, लगातार बढ़ती ठंड के बीच गर्म कपड़ों की बिक्री में तेजी आ गई है। इससे गर्म कपड़ों के दुकानदारों के चेहरे खिल उठे हैं। उनका कहना है कि यदि इसी प्रकार ठंड का दौर जारी रहा तो गर्म कपड़ों की बिक्री और तेज हो जाएगी। शुक्रवार को भी गलन के चलते लगभग पूरे दिन समूचा जनपद ठंड से जूझता रहा।
विज्ञापन

हालांकि पांच दिन बाद शुक्रवार को हल्की धूप निकली लेकिन उसमें तपिश अधिक न होने से ठंड में कमी नहीं हुई। गलनभरी ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेने को मजबूर हुए। ठंड में कमी न होने के चलते ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी संबंधित बाजार में नहीं पहुंचे। इससे जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला रैनबसेरे में जमीन पर लगा बिस्तर
सिकंदरपुर। कड़ाके की ठंड के बावजूद रैन बसेरा बदहाल पड़े हैं। रैन बसेरा में कोई अच्छी व्यवस्था नहीं की गई है। हाड़कंपाऊ ठंड से जनजीवन बदहाल है। वहीं, दूरदराज से आने वाले मुसाफिरों को भी इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। यह सब रैन बसेरे में उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हो रहा है।

आदर्श नगर पंचायत सिकंदरपुर के ऊपरी मंजिल पर ठंड से बचने के लिए महिलाओं के लिए रैनबसेरा बना है। रैनबसेरे में बिस्तर जमीन बिछाया गया है। चारपाई की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में ठंड से बचाव नहीं होने के कारण कोई महिला वहा रुकना पसंद नहीं कर रही है। रैन बसेरा में कोई मौजूद नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed