फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Meeting with Block Level Monitoring Committee

ब्लॉक स्तरीय निगरानी समिति के साथ की बैठक

Wed, 27 May 2020 08:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
Meeting with Block Level Monitoring Committee
बलिया। संयुक्त मजिस्ट्रेट अन्नपूर्णा गर्ग ने बुधवार को विकास भवन सभागार में ब्लॉक स्तरीय निगरानी समितियों की बैठक ली। ब्लॉकवार समितियों के कार्य की समीक्षा करने के बाद आगे किस तरह बेहतर काम करना है, बिंदुवार इसकी जानकारी दी। साथ ही ग्राम स्तरीय निगरानी समितियों के कार्य की भी रोजाना समीक्षा करते रहने को कहा। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में निगरानी समितियों का कार्य अहम हो गया है। इसलिए जरूरी है कि समिति के ब्लॉक से गांव स्तर के हर सदस्य सक्रिय रहें। उन्होंने रिपोर्टिगिं के सम्बंध में छह विंदुओं की जानकारी देते हुए बताया कि बाहर से आए लोगों को 4 मई से होम क्वॉरेंटाइन किया गया या नहीं, सावधानियों के संबंध में जागरूक किया गया है या नहीं, पोस्टर नहीं लगाए गए या नहीं, नियमित निगरानी की जा रही या नहीं, क्वॉरेंटाइन के नियमों का उल्लंघन किया गया हो तो उसका विवरण और कोरोना के संदिग्ध लक्षण नजर आ रहे हैं या नहीं, इन छह विंदुओं पर गम्भीरता से कार्यवाही सुनिश्चित कर रिपोर्ट देना है। बैठक में पीडी डीएन दूबे, ईडीएम अभिजात सिंह, सभी बीडीओ मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed