फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   meeting

देश के विकास के लिए मोदी की तरफ देख रही जनता: रविंद्र

Sun, 13 Dec 2020 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
meeting
सिकन्दरपुर-बहादुरा सड़क मार्ग का शिलान्यास करने के बाद बस स्टेशन चौराहा पर आयोजित सभा को संबोधि? - फोटो : BALLIA
सिकंदरपुर। आज पूरा देश मोदी सरकार की तरफ उम्मीद भरी नजरों से देख रहा है। कारण कि मोदी सरकार द्वारा आम जनमानस की सुविधाओं को पूरा करने के लिए सभी कार्य किए जा रहे हैं। यह बातें सांसद रवींद्र कुशवाहा ने रविवार को स्थानीय बस स्टेशन चौराहे पर स्थित सिकंदरपुर से बहादुर तक बनने वाली सड़क के शिलान्यास के अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि 2014 के पहले देश में व्याप्त कांग्रेस की सरकार द्वारा भय, भूख, भ्रष्टाचार से लड़ाई लड़ने में केंद्र सरकार ने जो भूमिका निभाई है, उसके लिए देश की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देनी चाहिए। आज केंद्र सरकार द्वारा भेजी जा रही योजनाएं धरातल पर साकार हो रही हैं। आज हर गरीब को घर और भूखे को रोटी और हर बेरोजगार को रोजगार देने का कार्य केंद्र और प्रदेश की सरकार कर रही है, जो इसके पहले केवल कागजों तक सीमित होता था। देश की जनता का विश्वास अब केवल देश के प्रधानमंत्री मोदी पर है। 2019 के आम चुनाव से पहले जो भाजपा सरकार ने वादा किया था, सरकार बनते ही समान नागरिक संहिता धारा 370, अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण, तीन तलाक पर ऐतिहासिक निर्णय लेकर देश की जनता के साथ किए गए अपने वादे को निभाने का काम किया और जम्मू कश्मीर को अखंड भारत का हिस्सा बनाया। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए लागू किए गए कृषि कानून को लेकर विपक्षी पार्टियां देश के किसानों को बरगला कर राजनीति कर रही हैं, लेकिन आज देश का किसान यह जानता है कि देश के प्रधानमंत्री ने जो कार्य किसानों के लिए किया है, वह उनके हित में है। इस मौके पर चेयरमैन रविंद्र वर्मा, मंजय राय, उमेश चंद, सुनील सिंह, अजय सिंह, राजेंद्र सिंह, रंजीत राय, विक्की सिंह, अनिल पांडेय, गौरी शंकर वर्मा, अरविंद राय, जसवंत राय आदि लोगों ने संबोधित किया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गणेश सोनी और संचालन राधेश्याम यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed