फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Meena Bazaar in ballia started in the era of Akbar

अकबर के जमाने में शुरू हुआ था बलिया का मीना बाजार

Mon, 30 Nov 2020 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
Meena Bazaar in ballia started in the era of Akbar
बलिया। महर्षि भृगु ने सरयु नदी की जलधारा को अयोध्या से अपने शिष्य दर्दर मुनि के द्वारा बलिया में मिलाया था। इन्हीं के नाम पर ऐतिहासिक ददरी मेले का आयोजन हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन शुरू होता है। प्राचीन मेले की परम्परा के मुताबिक पहले नन्दी ग्राम मेले का आयोजन होता है। मुगल सम्राट अकबर ने पौराणिक मेले में मनोरंजन के लिए मीना बाजार शुरु कराया था। 1302 में बख्तियार खिलजी ने अंगदेश (वर्तमान बिहार) को काटकर वर्तमान बलिया बनाया।
विज्ञापन

यह भृगु क्षेत्र अकबर और औरंगजेब के शासनकाल 1707 तक ऐसे ही उनके जागीरदार लोगों के अधीन रहा। मेले की व्यवस्था संत करते रहे। 1739 से 1764 तक इसे काशी के राजा बलवन्त सिंह का संरक्षण मिला। 1798 में जब गाजीपुर जिला बनाया गया तब बलिया तहसील बनाया गया। उसी समय से कार्तिक पूर्णिमा का स्नान और ददरी मेले का प्रबन्ध गाजीपुर के जिलाधीश के निर्देशन में परगनाधिकारी बलिया ने किया। एक नवम्बर 1879 में जब बलिया को जिला बनाया गया तब से व्यवस्था जिला प्रशासन व नगर पालिका कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed