फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Measures will be taken to save barracks from waterlogging

डीआईजी ने जेल का किया निरीक्षण

Fri, 10 Jan 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Measures will be taken to save barracks from waterlogging
जिला कारागार का निरीक्षण कर निकलती डीआईजी श्रीपर्णा गांगुली - फोटो : BALLIA
बलिया। डीआईजी जेल श्रीपर्णा गांगुली ने शुक्रवार की सुबह जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें बताया गया कि बरसात के मौसम में बैरकों में जलभराव हो गया था जिससे बंदियों को दूसरे कारागार में शिफ्ट करना पड़ा था। इस पर डीआईजी ने कहा कि जेल की बैरकों को ऊंचा किया जाएगा ताकि उसमें पानी न घुसे। उन्होनें ठंड से बचाव के लिए अलाव, बंदियों के खानपान के साथ सुरक्षा इंतजाम के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन

इस दौरान डीआईजी ने जिला कारागार स्थित एक-एक बैरक का निरीक्षण किया। इसके अलावा पानी, भोजनालय, शौचालय की जांच की। यह भी देखा कि कहीं मोबाइल तो नहीं रखा है। बंदियों से खानपान से लेकर अन्य मामले की जानकारी ली। इसके अलावा ठंड से निजात के लिए कंबल व अलाव के बारे में भी पूछताछ की। डीआईजी ने बताया कि कि निरीक्षण के दौरान बरसात के मौसम में बैरकों में पानी लगने की समस्या बताई गई। इसके अलावा जेल के पीछे से मुख्य प्राचीर नहीं होने से सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। कहा कि जेल के पीछे आबादी होने तथा जेल से अधिक ऊंचाई तक मकान बन जाने के कारण उन मकानों के जरिये जेल के अंदर वर्जित सामग्री आने की शिकायत मिली है। यह बहुत बड़ी समस्या है। जेल को दूसरे जगह शिफ्ट करने के लिए पूर्व में प्रस्ताव भेजा चुका है लेकिन शहर से नजदीक व बड़े पैमाने पर जमीन जब तक उपलब्ध नहीं होगी। तब तक दूसरे जगह जेल का निर्माण होना मुश्किल है। बताया कि कोशिश की जा रही है कि जेल के बैरकों को ऊंचा किया जाय ताकि उसमें पानी ना घुसे। इसके अलावा जेल के मानक से तीगुना कैदी का निरुद्घ होना बड़ी समस्या है। वहीं बंदीरक्षकों की कमी आदि समस्या है। शेष सब कुछ ठीक-ठाक मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed