फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Mau Municipality employee's wife attacked in her home, head cracked

Ballia News: मऊ नगर पालिका के कर्मी की पत्नी पर घर में घुसकर हमला, सिर फटा

Tue, 02 Jun 2026 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Mau Municipality employee's wife attacked in her home, head cracked
मारपीट में घायल बेल्थरारोड़ नगर के वार्ड नंबर 7 में किराए के मकान में रह रही घायल बिंदु देवी का
चौकियामोड़। उभांव थाना क्षेत्र के बेल्थरारोड नगर के वार्ड नंबर-7 में सोमवार को किराये के मकान में रह रही बिंदू देवी पर घर में घुसकर हमला कर दिया गया। इससे उसका सिर फट गया।
विज्ञापन

वार्ड नंबर-7 स्थित एक मकान में किराये पर रहने वाली बिंदू देवी सोमवार को अपने कमरे में अकेली थीं। आरोप है कि इसी दौरान एक महिला चार-पांच युवकों के साथ पहुंची और मारपीट शुरू कर दी। हमले में बिंदू देवी का सिर फट गय। महिला के शोर मचाने पर मकान मालिक दयाशंकर गुप्ता मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक सभी आरोपी भाग चुके थे। घायल महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया गया।
विज्ञापन

बिंदू देवी ने आरोप लगाया कि एक महिला कुछ युवकों के साथ उनके कमरे में घुसी और ईंट से सिर पर कई वार किए। बिंदू देवी के पति प्रणव कुमार यादव मऊ नगर पालिका में कार्यरत हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार 25 मई को इस मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच पंचायत भी हुई थी। उभांव थाना प्रभारी दिनेश पाठक का कहना है कि कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई । तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed