फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Maternity death during delivery, uproar

प्रसव के दौरान प्रसूता की मौत, हंगामा

Sun, 24 Jul 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Maternity death during delivery, uproar
प्रसूता की मौत पर हंगामा, शिशु भी गंभीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बेल्थरारोड। नगरा मार्ग स्थित एक निजी अस्पताल में शनिवार को सुबह ऑपरेशन के दौरान प्रसूता की मौत हो गई। इससे आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। नवजात शिशु की नाजुक हालत देख परिजन उसे मऊ लेकर चले गए।

भीमपुरा थाना क्षेत्र के पचमा ग्राम निवासी पूजा शर्मा को प्रसव के लिए शनिवार को चौकिया-नगरा मार्ग स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने ऑपरेशन करने की सलाह दी। ऑपरेशन के दौरान उसकी मौत हो गई जबकि नवजात की हालत गंभीर है। परिजनों ने प्रसूता की मौत को लेकर चिकित्सकों की लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल पर हंगामा शुरू कर दिया। लोगों का तेवर देख कर अस्पताल का स्टाफ फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच हंगामा कर रहे प्रसूता के परिजनों को शांत कराया। नवजात की हालत गंभीर देख परिजन इलाज के लिए लेकर मऊ चले गए। इस दौरान पुलिस ने अस्पताल संचालक से मामले के बारे में पूछताछ की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed