फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Master mind out of reach, officers' numbers switched off

Ballia News: मास्टर माइंड पकड़ से बाहर, अधिकारियों के नंबर बंद

Sat, 03 Feb 2024 03:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
Master mind out of reach, officers' numbers switched off
बलिया/मनियर। इंटर कॉलेज में 25 जनवरी को हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में धांधली में शामिल तीन अधिकारियों समेत 15 लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुके हैं। इससे जहां विभागीय अधिकारी और कर्मचारी सकते में हैं। वहीं, सूत्रों का कहना है कि मामले में अभी और दलालों व अधिकारियों की भूमिका है। ये भी चर्चा है कि खेल का मास्टर माइंड पकड़ से बाहर है।
विज्ञापन

मामले में कई अधिकारी अपनी गर्दन फंसती देख साख बचाने के लिए संपर्क सूत्र बंद कर भाग दौड़ में लगे हैं। अगर जांच अच्छे से हुई तो मामले में संलिप्त और लोगों पर गाज गिर सकती है। हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी किसी और गिरफ्तारी नहीं की गई है, साक्ष्य संकलन का कार्य किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार जो धन दलाल वसूल करते थे। उसमें बाबू सहित विभाग के अधिकारियों की भी हिस्सेदारी बनती थी। ऑनलाइन आवेदन के बाद इसका सत्यापन ब्लॉक पर आता है। इसका सत्यापन गांवों में जाकर सचिव करते है। बीडीओ की ओर से आगे बढ़ाने के बाद सूची जिले पर जाती है। उसी के अनुसार सामूहिक शादी कराई जाती है। सत्यापन के समय ही काफी खेल किया गया। इससे इसमें और कर्मचारियों के जद में आने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


चहेते को सामान का टेंडर देने की भी चर्चा
सामूहिक विवाह में फर्जीवाड़ा पकड़ में आने के बाद जोड़ों को वितरित किए जाने वाले सामान को लेकर भी अंगुली उठने लगी है। इससे पहले सीयर ब्लाक के हल्दीरामपुर में हुई शादी में मौके पर सामान नहीं दिया गया था। उसे ब्लाक से अगले दिन लेने को कहा गया था। आधा अधूरा सामान को लेकर वहां खूब हंगामा हुआ था। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार पटल सहायक ने अपने नजदीकी को सामान का टेंडर दिया था। इसकी भी जांच की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब बीडीओ और ईओ की होगी पूरी जिम्मेदारी
प्रशासन की ओर से आठ फरवरी को आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह को लेकर फोकस कर दिया गया है। सीडीओ ओजस्वी राज ने बीडीओ दुबहर, हनुमानगंज, गड़वार, सोहांव, बैरिया, चिलकहर, मुरली छपरा और ईओ बलिया, चितबड़ागांव, रतसर, बैरिया, सहतवार को निर्देशित किया कि स्वयं जाकर या बुलाकर आवेदकों का सत्यापन करें। यदि अनियिमितिता हुई तो स्वयं जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed