फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Massive jam on NH 31 in ballia journey covered in five hours vehicles kept crawling

एनएच 31 पर भीषण जाम : पांच घंटे में तय किया 40 किमी का सफर..., रेंगते रहे वाहन; देर से स्कूल पहुंचे बच्चे

Fri, 07 Mar 2025 05:12 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 07 Mar 2025 05:12 PM IST
सार

बक्सर रेलवे स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों को चार घंटे तक रास्ते में गुजारने पड़े। जाम में एंबुलेंस की दो तथा मुंडन संस्कार में उजियार गंगा तट पर जाने वाली दर्जनों गाड़ियां घंटों जाम में फंसी रहीं।

विज्ञापन
Massive jam on NH 31 in ballia journey covered in five hours vehicles kept crawling
बक्सर एनएच पर जाम से बिलबिलाए लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Massive Jam: बलिया में एनएच-31 पर एक बार फिर 12 घंटे तक भरौली गोलंबर से गाजीपुर मार्ग पर पखनपुरा तक 20 किमी, भरौली गोलंबर से नरही तक 14 किलोमीटर तक लंबा जाम लगा रहा। भरौली गोलंबर से पटना मार्ग पर बक्सर के भोजपुर के आगे 16 किलोमीटर किलोमीटर तक एनएच-922 जाम रहा।

विज्ञापन




बलिया मार्ग पर भरौली गोलंबर से नरही के राजेश्वर मोड़ तक जाम पहुंच गया। गुरुवार को शाम से जाम लगना शुरू हुआ और रात 8 बजे तक भीषण जाम लग गया। पूरी रात सड़कों पर वाहन रेंगते रहे।
विज्ञापन


बक्सर रेलवे स्टेशन से बलिया आने वाले हल्दी नीरूपुर गांव निवासी गोलू ने बताया कि डुमरांव से ट्रेन से बक्सर रेलवे स्टेशन पहुंचा। बक्सर से नरही 20 किलोमीटर दूरी तय करने में तीन घंटे लग गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सारनपुर खरौनी के बब्लू यादव ने कहा कि पटना से आ रहा हूं तीन घंटे से जाम में फंसे हुए हैं। नरहीं गांव निवासी राजू ने बताया कि मुंबई से बक्सर स्टेशन पहुंचा था, जीप से नरही पहुंचने में ढाई घंटे लगे हैं। 

बक्सर सारिमपुर के जीप चालक गुड्डू ने बताया कि बक्सर से बलिया पहुंचने में पांच घंटे लग गए। शुक्रवार को 9 बजे तक जाम रुक-रुक कर लगता रहा। गाजीपुर मार्ग पर चलने वाली यात्री गाड़ियां निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेस-वे से आवागमन करती रहीं। 

बता दें कि बलिया मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन बंद है, लेकिन खाली ट्रकों के जाने पर कोई रोक नहीं है। इन ट्रकों की कतार भी भरौली गोलंबर से नरही तक पहुंच जा रही है। जाम के कारण लोगों की ट्रेनें रूट जा रही है। 


किसान अपनी सब्जियां मंडी तक समय से नहीं पहुंचा पा रहे हैं। अब तो छोटी-बड़ी गाड़ियां चितबड़ागांव-करीमुद्दीनपुर के रास्ते गाजीपुर जा रही हैं। बच्चे विद्यालय समय से नहीं पहुंच पा रहे हैं। भरौली से सटे गांवों को लोगों को जाम को लेकर उनका गुस्सा बढ़ता जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed