{"_id":"62f9e85eb2db2f0dac0ca643","slug":"massive-fire-broke-out-in-car-parked-outside-house-in-ballia","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: घर के बाहर खड़ी कार में अचानक लगी आग, देखते ही देखते जलकर खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: घर के बाहर खड़ी कार में अचानक लगी आग, देखते ही देखते जलकर खाक
Mon, 15 Aug 2022 12:02 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 15 Aug 2022 12:02 PM IST
सार
बलिया के कलेक्ट्रेट कॉलोनी में रविवार देर रात एक घर के बाहर खड़ी कार में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने का कारण नहीं पता चल पाया। आग लगने के बाद कार में धमाका भी हुआ।
विज्ञापन
कार में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बलिया के कलेक्ट्रेट कॉलोनी में रविवार देर रात एक घर के बाहर खड़ी कार में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने का कारण नहीं पता चल पाया। आग लगने के बाद कार में धमाका भी हुआ। आसपास के लोगों ने उठकर देखा की गाड़ी में आग लगी हुई है। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल पुलिस व फायर ब्रिगेड को फोन कर सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उमेशचंद्र पटेल निवासी हरपुर मिड्ढी नई बस्ती कलेक्ट्रेट कॉलोनी में अपने भतीजे के घर हमेशा आते जाते रहते थे। रविवार रात उन्होंने कलेक्ट्रेट कॉलोनी में ही अपने भतीजे के यहां घर के बाहर गाड़ी खड़ी की थी। देर रात खड़ी गाड़ी में अचानक आग लगने से गाड़ी पूरी तरह से जलकर राख हो गई। आग कैसे लगी इसका कारण साफ नहीं है।
विज्ञापन