{"_id":"6abea091084d4c2e2f009b08","slug":"masons-body-found-hanging-in-the-room-ballia-news-c-190-1-ana1001-174165-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: कमरे में फंदे से लटका मिला राजमिस्त्री का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: कमरे में फंदे से लटका मिला राजमिस्त्री का शव
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के घोड़हरा गांव में बुधवार रात 57 वर्षीय राजमिस्त्री वीरेंद्र प्रसाद का शव फंदे पर लटका मिला। सुबह काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद सूचना पर पुलिस पहुंची। घटना की वजह का पता नहीं चल सका।
घोड़हरा निवासी वीरेंद्र प्रसाद राजमिस्त्री का काम करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। दो बेटे बिट्टू और छोटू तथा दो बेटियां हैं। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि दोनों बेटे गुजरात की एक निजी कंपनी में काम करते हैं। वीरेंद्र की पत्नी मीनू देवी भी करीब दो माह से बेटों के पास गुजरात में थीं। ऐसे में वीरेंद्र घर पर अकेले रह रहे थे। पड़ोसी डॉ. मुन्ना प्रसाद और ग्रामीणों ने बताया कि शाम को वीरेंद्र काम से लौटे थे। बृहस्पतिवार सुबह काफी देर तक मुख्य दरवाजा नहीं खुला। अंदर से कोई आहट नहीं मिलने पर पड़ोसियों ने आवाज लगाई और दरवाजा खटखटाया। प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दे दी गई।
थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल ने बताया कि मौके पर पहुंचे तो दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो कमरे में फंदे पर वीरेंद्र का शव लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। गुजरात में मौजूद परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला मानसिक परेशानी या पारिवारिक तनाव से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही होगी। पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।