{"_id":"6a6cfd598643ece31f04f6b8","slug":"mason-dies-in-a-head-on-collision-between-two-bikes-ballia-news-c-190-1-ana1001-169948-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में राजमिस्त्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में राजमिस्त्री की मौत
विज्ञापन
सड़क हादसे में फेफना थाना क्षेत्र के देवरियाकला गांव निवासी मृतक चंद्रमा राम। फाइल फोटो, परिजन
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के मिड्ढा गांव के पास बृहस्पतिवार की शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में राजमिस्त्री चंद्रमा राम की मौत हो गई।
देवरियाकला गांव निवासी चंद्रमा राम (52) राजमिस्त्री का कार्य करते थे। शुक्रवार की शाम को वह बनरही गांव में काम समाप्त करने के बाद घर लौट रहे थे। मिड्ढा गांव के समीप सामने से आ रही बाइक से टक्कर मार दी। चंद्रमा राम गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि चंद्रमा राम की पत्नी का निधन हो चुका है। उनके परिवार में दो पुत्र हैं, जिनके सिर से अब पिता का भी साया उठ गया। सूचना पर पहुंची फेफना थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि सड़क दुर्घटना में चंद्रमा राम की मृत्यु हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद