फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Martyr Mangal Pandey's birth anniversary celebrated

शहीद मंगल पांडेय की जयंती मनाई गई

Thu, 30 Jan 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Martyr Mangal Pandey's birth anniversary celebrated
दुबहर क्षेत्र के नगवा स्थित शहीद मंगल पांडेय के स्मारक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सर्वदलीय ? - फोटो : BALLIA
दुबहर। स्वतंत्रता संग्राम के महान सपूत शहीद मंगल पांडेय की 190 वी जयंती समारोह का आयोजन बृहस्पतिवार को उनके पैतृक गांव नगवां स्थित स्मारक परिसर में मंगल पांडेय विचार मंच एवं स्मारक सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने मंगल पांडेय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान सांसद ने कहा कि जो अपने पूर्वजों की कृतियों को भूल जाता है उस देश का इतिहास भूगोल दोनों नष्ट हो जाता है।
विज्ञापन

कहा कि देश के सेनानियों ने जो सपना इस देश के विकास के लिए देखा था वह पूरा हो रहा है। कहा कि भारत का समाज एक सशक्त समाज है जो किसी तरह की समस्याओं के समाधान की शक्ति रखता है। सांसद ने नगवां में मंगल पांडेय स्मारक को सांसद निधि से 25 लाख रुपये देने की घोषण की। इसमें सभागार, व्यायामशाला बनेगी। कहा कि मंगल पांडेय पूरे देश के गौरव हैं उनके सम्मान में जो भी संभव होगा वह किया जाएगा। जिला पंचायत सदस्य चन्द्र प्रकाश पाठक, मंगल पांडेय विचार मंच के अध्यक्ष कृष्ण कांत पाठक, स्मारक सोसायटी के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। रणजीत सिंह इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

इस मौके पर विमल पाठक, अरुण सिंह, रवि राय, डॉ गणेश पाठक, ब्लॉक प्रमुख गुड्डू राय, रमाशंकर तिवारी, उमाशंकर पाठक, घनश्याम पांडेय, मोहन दुबे, डॉ हरेन्द्र यादव, डॉ राजेश्वर, राधा कृष्ण पाठक, विवेक सिंह, रामधनी सिंह, हरिशंकर पाठक, लालू पाठक, कमलेश पांडेय, बृज किशोर पाठक, आदिय पाठक, सच्चिदानंद पाठक, विजय पांडेय, गणेश जी सिंह, अरुण गुप्ता आदि रहे। अध्यक्षता अवध विहारी चौबे व संचालन रणजीत सिंह ने किया। शहीद मंगल पांडेय की 190 वी जयंती के मौके पर स्मारक परिसर में आयुष विभाग व हिमालया कंपनी के तत्वावधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें डॉ एस के उपाध्याय, डॉ सुभाष चन्द्र यादव, विमल, दीपक आदि लोग रहे। शिविर में 200 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहीद मंगल पांडेय की जयंती मनाई गई
बलिया। शहर के अलग-अलग जगहों पर शहीद मंगल पांडेय की जयंती बृहस्पतिवार को मनाई गई। अखिल भारतीय विकास संस्कृति साहित्य परिषद के आनंद नगर स्थित कार्यालय पर सुदेश्वर अनाम की अध्यक्षता में मनाई गई। इस मौके पर डा. आदित्य कुमार अंशु, फतेहचंद्र बेचैन, हाफिज मस्तान, दिनेश ठाकुर, सुनील कुमार ओझा आदि मौजूद रहे। इसीक्रम में ब्राह्मण स्वयं सेवक संघ द्वारा आवास विकास कालोनी में शहीद मंगल पांडेय की जयंती मनाई। इस मौके पर रिंकू दूबे ने कहा कि मंगल पांडेय की वजह से हमारा जनपद बागी बलिया के नाम से पूरे देश व विदेशों में जाना जाता है। इस मौके पर सुधीर मिश्र, राजेश मिश्र, राहुल देव पांडेय, वरूण चौबे, दयाशंकर तिवारी, सुधीर चौबे, सत्यप्रकाश ओझा, संतोष पांडेय, अरूण कुमार ओझा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed