फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Married women kept fast for the long life of their husbands.

Ballia News: पति की लंबी आयु के लिए सुहागिनों ने रखा व्रत

Mon, 18 Sep 2023 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Married women kept fast for the long life of their husbands.
बलिया। अखंड सौभाग्य का प्रतीक हरितालिका तीज व्रत सोमवार को श्रद्धा के साथ मनाया गया। महिलाओं ने अखण्ड सौभाग्य और पति की लंबी आयु के लिए भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा अर्चना की और 24 घंटे का निर्जला उपवास किया। इस दौरान शहर के भृगु मंदिर, बालेश्वर नाथ मंदिर में सुहागिनों की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन

सोलह श्रृंगार कर महिलाओं ने शहर समेत ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों में पूजा-अर्चना की और पुरोहितों से कथा सुनी। इसके बाद देर रात तक व्रती महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया। हरितालिका तीज भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की तृतीया नक्षत्र में मनाया जाता है। सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखा। सोमवार को व्रती महिलाओं ने घर और मंदिरों में तीज व्रत की कथा सुनी और पूजा अर्चना की। गौरी-शंकर की मिट्टी की प्रतिमा बनाकर पूजा की गई। मां पार्वती को सुहाग का सामान भी अर्पित किया गया। इसके अलावा रात में भजन-कीर्तन भी हुआ। हरितालिका तीज के दिन हरे रंग का विशेष महत्व होता है। इस दिन महिलाएं हरी चुडियां और हरी साड़ी पहनती है। मंगलवार को सूर्योदय के बाद व्रत रखने वाली महिलाएं ब्राम्हणों को भोजन कराकर व्रत का पारण करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed