फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Married woman's dead body found hanging in house

Ballia News: घर में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

Fri, 28 Jun 2024 05:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
Married woman's dead body found hanging in house
चितबड़ागांव। नगर पंचायत के वार्ड सात चितेश्वर नगर निवासी प्रियंका यादव (24) पत्नी सुरेंद्र यादव का शव बृहस्पतिवार की सुबह घर में पंखे के सहारे फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। प्रियंका के पिता ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

प्रियंका यादव के पिता विजय शंकर यादव निवासी गोविंदपुर नरही ने बताया कि उनकी पुत्री प्रियंका यादव की शादी चार वर्ष पूर्व नगर पंचायत के वार्ड सात चितेश्वर नगर निवासी सुरेंद्र यादव के साथ हुई थी। बृहस्पतिवार की सुबह पांच बजे मोबाइल पर फोन आया कि बेटी बीमार है। 6:30 बजे फिर फोन आया कि उनकी पुत्री की मौत हो गई है। विजय शंकर यादव ने प्रियंका के पति, ससुर, सास, और जेठानी पर दहेज के लिए मारने-पीटने व हत्या का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत कुमार चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण की पुष्टि होगी। उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed