फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Married woman sitting on dharna near her husband's house

Ballia News: पति के घर के पास धरने पर बैठी विवाहिता

Thu, 13 Mar 2025 09:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 09:25 PM IST
विज्ञापन
Married woman sitting on dharna near her husband's house
बेल्थरारोड। नगर के सोनाडीह मोड़ के पास पति की दूसरी शादी की सूचना पर अपने आठ वर्षीय पुत्र के साथ ससुराल पहुंची विवाहिता ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान महिला ने ससुराल में अपना अधिकार लेने के लिए पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। वह पति के घर के पास बेटे के साथ धरने पर बैठ गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में सुजाता ने कहा कि 13 वर्ष पूर्व बेल्थरारोड निवासी दीपक कुमार के साथ उसकी शादी हुई थी और उसका एक आठ वर्षीय एक पुत्र भी है। विवाद के चलते दो वर्ष से वह मायके में रह रही थी। इस बीच महिला को पता चला कि उसका पति अपनी दूसरी शादी करने के फिराक में है। यह जानकर महिला यहां आई और ससुराल में अपने अधिकार के लिए पति के घर के पास धरने पर बैठ गई। पीड़िता का आरोप है कि एसपी के यहां आगमन पर उनसे अपना दुखड़ा सुनाने के लिए मिलने गई तो पुलिसकर्मियों ने मिलने नहीं दिया। महिला का कहना है कि बेटे को ससुराल में रहने के लिए न्याय नहीं मिला तो पति के घर के सामने आत्मदाह करूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed