फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Married woman dies under suspicious circumstances police sent the body for postmortem

Ballia News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, खड़े हो रहे सवाल

Thu, 24 Apr 2025 05:43 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 24 Apr 2025 05:43 PM IST
सार

विवाहिता की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हो गयी। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और मामले की तफ्तीश की जा रही है। परिजनों ने इसे खुदकुशी बताया।
 

विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances police sent the body for postmortem
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्दी थाना क्षेत्र के बेलहरी गांव में बृहस्पतिवार की सुबह एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में साड़ी के सहारे फंदे से लटका हुआ मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन


 पुतुल यादव (21) पत्नी मुकेश यादव की बृहस्पतिवार को संदिग्धावस्था में मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर में पंखे के हुक से साड़ी के सहारे फंदे से लटकी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


सहतवार निवासी रामकुमार यादव की पुत्री पुतुल यादव की शादी वर्ष 2023 में रामाशंकर यादव के पुत्र मुकेश यादव से हुई थी। पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद रहता था। बुधवार की शाम भी कुछ विवाद हुआ था। पुतुल की एक नौ माह की बेटी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष विश्वदीप सिंह ने बताया कि जब मैं वहां पहुंचा तो शव चारपाई पर था। परिजनों की ओर से अब तक कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed