{"_id":"63f75e2c8659e7877e06aa64","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-ballia-news-c-20-1-76466-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Thu, 23 Feb 2023 06:08 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
Updated Thu, 23 Feb 2023 06:08 PM IST
विज्ञापन
मायकेवालों ने लगाया हत्या का आरोप
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
नरहीं। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गोविंदपुर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंचे मायकेवालों ने पति व उसके परिवार वालों पर हत्या का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद पति सहित अन्य ससुराल वाले घर छोड़ फरार है। पुलिस ने मायकेवाले को शव सुपुर्द कर दिया।
बिहार के बक्सर जिले के डुमरांव की रेनू चौधरी की शादी नौ वर्ष पूर्व गोविंदपुर के धर्मेंद्र मल्लाह से हुई थी। दोनों से एक चार वर्ष की बेटी छोटी और एक डेढ़ वर्ष का बेटा कल्लू साहनी है। बुधवार को पति धर्मेन्द्र मल्लाह की पत्नी से कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद पति मछली मारने चला गया। शाम को जब घर आया तो पत्नी छत के हुक से लटकी हुई थी।
अवाक पति ने उसके मायके वालों को फोनकर बुलाया। मायके से पहुंचे पिता रामनाथ चौधरी ने पुलिस को सूचना दी। पिता ने पुलिस को पति व उसने परिजनों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।