फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Married woman dies under suspicious circumstances, allegation of dowry murder

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप

Sun, 19 Jun 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances, allegation of dowry murder
बेरुआरबारी। खेजुरी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत करम्मर में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

दोकटी थानाक्षेत्र के मुरारपट्टी निवासी पिंकी पत्नी सतपाल बारी ने तहरीर में कहा कि उसने अपनी बेटी संध्या की शादी 20 मई 2022 को करम्मर निवासी संतोष पुत्र सुखारी बारी से हुई थी। विवाह के अगले ही दिन से उसकी पुत्री संध्या को ससुराल वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इसकी सूचना संध्या से फोन से मिलती रहती थी। शुक्रवार मृतका की मां को किसी ने फोन से ही सूचना दी कि तुम्हारी लड़की बीमार है। जब वहां पहुंची तो उनकी पुत्री संध्या मृत अवस्था में फर्श पर पड़ी थी। इस संबंध में पीड़िता की तरफ से तहरीर में दो लोगों को आरोपी बनाया गया है। आरोपियों में मृतका के पति संतोष कुमार और उसके बहनोई पिंटू बारी निवासी ग्राम रेवती वार्ड 11 थाना रेवती भी शामिल हैं। बताया जा रहा है घटना के दिन पति घर पर नहीं था। घर में सिर्फ संध्या की सास और संध्या ही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed