{"_id":"69348285e18a5aa34f0df78d","slug":"married-woman-dies-fir-lodged-against-five-people-including-husband-ballia-news-c-190-1-ana1001-153392-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: विवाहिता की मौत, पति समेत पांच पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: विवाहिता की मौत, पति समेत पांच पर प्राथमिकी
विज्ञापन
भीमपुरा। थाना क्षेत्र के बराइच गांव में शनिवार की रात विवाहिता निशा (22) की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे भाई पंडित माली ने पुलिस को दी तहरीर में पति समेत पांच लोगों पर दहेज के लिए मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया।
घटना के बाद परिवार वाले घर छोड़ फरार हो गए है। सीओ रसड़ा आलोक गुप्ता, तहसीलदार अजीत सिंह मौके पर जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। बैरिया थाना क्षेत्र के सोनबरसा निवासी पंडित माली ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि बहन निशा की शादी आठ मई 2025 को बराइच गांव निवासी रविंद्र सैनी के साथ हुई थी। शादी के बाद पति व ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। बहन का गर्भपात भी करा दिया था। प्रताड़ना से तंग होकर बहन मायके चली आई थी। 16 नवंबर को निशा की विदाई के समय मायके पक्ष ने फ्रिज देकर बाकी सामान जल्द उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था।
इसी बीच शनिवार रात करीब 1:30 बजे उन्हें निशा की मौत की सूचना मिली। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। भीमपुरा प्रभारी थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक दुर्गेश गौड़ ने बताया कि विवाहित के भाई की तहरीर पर पति समेत पांच के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाशी की जा रही है।