फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Married death in suspicious circumstances, maiden accused of husband

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके वालों ने पति पर लगाया आरोप

Wed, 05 May 2021 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Married death in suspicious circumstances, maiden accused of husband
दयाछपरा (बलिया)। बैरिया थाना क्षेत्र के बुधनचक गांव में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत हो गई। मायके वालों ने दामाद पर जहर देने का आरोप लगाया है। साथ ही बैरिया पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर निवासी श्रद्धा लाल वर्मा की पुत्री प्रतिमा (25) की शादी दिसंबर 2016 में बुधनचक निवासी रिपुंजय वर्मा उर्फ सोनू के साथ हिंदू रीति रिवाज से हुई थी। प्रतिमा को ढाई साल का पुत्र बाला जी वेंकटेश्वर और एक साल तीन माह की पुत्री राम नवमी है। परिवार वालों का कहना है कि घटना से समय घर पर कोई नहीं थी। रिपुंजय ने बताया कि 12 बजे के करीब खेत से लौटने पर देखा तो प्रतिमा की हालत ठीक नहीं थी। आननफानन उसे बलिया लेकर जाया जा रहा था। हालांकि, रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

बैरिया थाना के उपनिरीक्षक विनोद तिवारी ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। शव को अंत्य परीक्षण के लिए बलिया भेजा जाएगा और तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed