फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Marriage broken on offering artificial jewelery in Gurhathi

Ballia News: गुरहथी में आर्टिफिशियल ज्वेलरी चढ़ाने पर टूटी शादी

Sat, 27 May 2023 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Marriage broken on offering artificial jewelery in Gurhathi
लालगंज। शादी के कार्यक्रम के दौरान वर पक्ष द्वारा गुरहथी के समय आर्टिफिशियल गहना चढ़ाने को लेकर विवाद हो गया है। वधू पक्ष के लोगों का आक्रोश देख वर पक्ष बिना शादी किए भाग गए।
विज्ञापन

शिवपुर कपूर दियर में शुक्रवार को रायबरेली से बारात आई हुई थी। बारात की संख्या कम होने पर वर पक्ष ने ज्यादा लग्न और दूर का हवाला देकर मामला शांत किया। इसके बाद द्वारपूजा की रस्म अदा हुई। गुरहथी की प्रक्रिया के दौरान आर्टिफिशियल ज्वेलरी चढ़ाने पर वधू पक्ष के लोगों ने हंगामा खड़ा कर बारातियों को बंधक बना लिया।
विज्ञापन

वर पक्ष ने इसकी सूचना डायल 112 को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वर पक्ष को बंधक से छुडाया। उन्होंने शादी के बदले लड़की वालों को पैसा देने का आरोप लगाया। पुलिस ने वर और वधू का आधार कार्ड से जन्मतिथि देखा तो वधू नाबालिग निकली। मामला बिगड़ता देख वर पक्ष अंधेरे का लाभ उठाते हुए भाग निकला। स्थानीय लोगों ने बताया कि लड़की की मां सौतेली उसी के द्वारा शादी तय करने की चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed