Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Markets to see a windfall on Dhanteras; business worth over 70 crore expected

Ballia News: धनतेरस पर बाजारों में बरसेगा धन, 70 करोड़ से ज्यादा के कारोबार की उम्मीद

Thu, 05 Nov 2026 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Markets to see a windfall on Dhanteras; business worth over 70 crore expected
धनतेरस पर्व की पूर्व संध्या पर नगर के शहीद पार्क चौक ​स्थित दुकान पर मां लक्ष्मी व गणेश की प्रत
बलिया। धनतेरस पर जिले के बाजारों में धनवर्षा की तैयारी पूरी हो गई है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बाजार सजकर तैयार हैं। दुकानदारों ने साफ-सफाई के साथ दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया है और नए उत्पादों का स्टॉक भी भर लिया है। बृहस्पतिवार को धनतेरस पर सराफा, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और बर्तन बाजार में सबसे अधिक रौनक रहने की उम्मीद है। कारोबारियों को जिले में 70 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार की आस है। वहीं, बाजार की रौनक बढ़ाने के लिए दुकानों के बाहर अस्थायी स्टॉल भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

नई तकनीक वाले घरेलू उपकरणों से गुलजार इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार
धनतेरस पर इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में भी अच्छी खरीदारी की उम्मीद है। टीवी, फ्रिज और अन्य घरेलू उपकरणों की खरीदारी के लिए ग्राहक शोरूम पहुंच रहे हैं। इस बार बाजार में नई तकनीक वाले उत्पाद आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। स्मार्ट टीवी में वॉयस कमांड और इंटरनेट सर्च जैसी सुविधाएं ग्राहकों को लुभा रही हैं। वहीं, आधुनिक सुविधाओं से लैस फ्रिज भी लोगों की पसंद बन रहे हैं।कारोबारियों को इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार से करीब 30 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन


पीतल और तांबे के बर्तनों की बढ़ी मांग
धनतेरस पर बर्तनों की खरीदारी की परंपरा को लेकर बाजार में खास उत्साह है। छोटे और मध्यम वर्ग के परिवारों में बर्तन खरीदने को लेकर अधिक रुझान देखा जा रहा है। इस बार पीतल और तांबे के बर्तनों की मांग बढ़ी है। पूजा-पाठ के लिए लोग इन धातुओं के बर्तनों को प्राथमिकता दे रहे हैं। इसके अलावा स्टील की थाली, प्रेशर कुकर, लंच बॉक्स, कटोरी, गिलास और डिब्बों की भी अच्छी मांग है। बर्तन कारोबारियों को धनतेरस पर 15 से 20 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोने-चांदी के भाव में उछाल, फिर भी सराफा बाजार में उत्साह
सोने और चांदी की कीमतों में तेजी के बावजूद आभूषण बाजार में उत्साह बना हुआ है। बीते तीन दिनों में सोने की कीमत में प्रति 10 ग्राम करीब आठ हजार रुपये और चांदी के भाव में प्रति किलोग्राम लगभग 14 हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसके बावजूद धनतेरस पर चांदी के सिक्कों, मूर्तियों और आकर्षक कलाकृतियों की खरीदारी को लेकर कारोबारी आशान्वित हैं। सराफा मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सर्राफ और शहीद चौक स्थित पार्क टोपाज ज्वेलर्स के दशरथ वर्मा ने बताया कि धनतेरस पर चांदी के सिक्कों और कलाकृतियों की अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है। कारोबारियों को सर्राफा बाजार से करीब 25 करोड़ रुपये के कारोबार की आस है।

झाड़ू की दुकानों से गुलजार हुईं सड़कें
धनतेरस पर झाड़ू खरीदने की परंपरा के चलते इसका बाजार भी सज गया है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सड़कों के किनारे झाड़ू की दुकानें लग गई हैं। मान्यता के अनुसार, धनतेरस पर नई झाड़ू खरीदना शुभ होता है। दुकानदार कन्हैया कुमार ने बताया कि छोटी फूल झाड़ू की कीमत 50 रुपये से शुरू होकर बड़ी झाड़ू की कीमत 150 रुपये तक है। ग्राहकों की मांग को देखते हुए दुकानदारों ने पर्याप्त स्टॉक जुटाया है।


झाड़ू में माना जाता है मां लक्ष्मी का वास
ज्योतिषाचार्य डॉ. अखिलेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि धनतेरस पर सोना, चांदी और पीतल की वस्तुएं खरीदना शुभ माना जाता है। इस दिन राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस भी मनाया जाता है। धनतेरस पर नई झाड़ू खरीदने की भी परंपरा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, झाड़ू में मां लक्ष्मी का वास होता है और इसे घर लाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। इस दिन भगवान धन्वंतरि के साथ भगवान गणेश, मां लक्ष्मी और कुबेर की भी पूजा-अर्चना की जाती है।
धनतेरस पूजा के शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:40 बजे से दोपहर 12:25 बजे तक।
गोधूलि मुहूर्त: शाम 5:05 बजे से 5:29 बजे तक।
धनतेरस पूजा मुहूर्त: शाम 6:18 बजे से रात 8:11 बजे तक।

धनतेरस पर्व की पूर्व संध्या पर नगर के शहीद पार्क चौक स्थित दुकान पर मां लक्ष्मी व गणेश की प्रत

धनतेरस पर्व की पूर्व संध्या पर नगर के शहीद पार्क चौक स्थित दुकान पर मां लक्ष्मी व गणेश की प्रत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed