फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Mark the jammed areas and make an action plan for road construction.

Ballia News: जाम वाले क्षेत्रों को चिह्नित कर सड़क निर्माण की कार्ययोजना बनाएं

Tue, 15 Oct 2024 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Mark the jammed areas and make an action plan for road construction.
बलिया। आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्यमंत्री एवं जनपद के प्रभारी डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने मंगलवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा की। वित्तीय वर्ष 2024-25 की कार्ययोजना के संबंध में निर्देश दिए।
विज्ञापन


प्रभारी मंत्री ने अधिशासी अभियंता से कहा कि शहर के अंदर जाम वाले क्षेत्रों को चिह्नित कर सड़क निर्माण की कार्ययोजना बनाएं। जनप्रतिनिधियों से भी विचार-विमर्श किया जाए। जनपद स्थित औद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण कर मुख्य सड़कों से जोड़ने की कार्ययोजना बनाई जाए। बड़े क्षेत्र में औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने को कहा। कहा कि उद्योग के बिना क्षेत्र का विकास नहीं हो सकता। उद्योग से रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि जनपद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर सड़कों का सर्वे कर लिया जाए। बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में सीसी सड़क ही बनाई जाए।जिन सड़कों के निर्माण के प्रस्ताव पर जनप्रतिनिधि विशेष बल दे रहे हैं, उन सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर कार्ययोजना में शामिल करें। सभी ब्लैक स्पॉट को चिह्नित कर सुधारा जाए। समय सीमा के अंतर्गत जनपद के सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाए। रेल ऊपरगामी सेतु, अंडरपास तथा बाईपास को चिह्नित कर कार्ययोजना में शामिल किया जाए। सड़कों के किनारे साइनेज एवं पेंटिंग के कार्य भी कराए जाएं। पाथवे बनाया जाए।
विज्ञापन


प्रमुख स्थानों पर लगाएं सीसीटीवी कैमरे : दयाशंकर

परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर शहर के प्रमुख चौराहों-स्थानों तथा जनपद के प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी लगाए जाने के लिए स्थल चिह्नित कर प्रस्ताव उपलब्ध कराया जाए। अंतरराज्यीय गेट निर्माण के अंतर्गत बैरिया के मांझी तथा जनेश्वर मिश्र सेतु के अंतिम छोर पर गेट के निर्माण के कार्य को कार्ययोजना में शामिल किया जाए। भविष्य के मद्देनजर गेट को चौड़ा एवं ऊंचा बनाया जाए। शंकरपुर से विश्वविद्यालय तक आने वाली सड़क का प्रस्ताव भी कार्ययोजना में शामिल किया जाए। दोनों राष्ट्रीय राजमार्गों को भी आपस में जोड़ने की कार्रवाई की जाए। टीडी कॉलेज से बहादुरपुर तक पोल शिफ्टिंग का कार्य लिया जाए। माल्देपुर से कदम चौराहा तक बनाई जा रही सड़क कहीं चौड़ी-कहीं पतली न बनाई जाए। सांसद सनातन पांडेय ने कहा कि गोपालपुर क्षेत्र के सड़कों का निरीक्षण कराकर निर्माण कार्य कराया जाए। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव, जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लाक्षकार, सीडीओ ओजस्वी राज उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed